नसीराबाद छावनी परिषद बोर्ड बैठक में विकास कार्यों की मिली स्वीकृति — गलियों, सड़कों और ट्रेंचिंग ग्राउंड के लिए मंजूर हुए करोड़ों के प्रोजेक्ट

नसीराबाद छावनी परिषद बोर्ड बैठक में विकास कार्यों की मिली स्वीकृति — गलियों, सड़कों और ट्रेंचिंग ग्राउंड के लिए मंजूर हुए करोड़ों के प्रोजेक्ट
Spread the love

नसीराबाद (अनिल लोहरे )।
19 जुलाई 2025, शनिवार को अपराह्न 5 बजे छावनी परिषद सभागार में छावनी परिषद वेरिड बोर्ड की बैठक बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर हरीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉ. नितिश गुप्ता ने विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी साझा की और बताया कि छावनी प्रशासन द्वारा पूर्व में जन संवाद कार्यक्रमों में जनता से किए गए वादों को चरणबद्ध रूप से पूरा किया जा रहा है।

₹1.42 करोड़ से सुधरेंगी 20 गलियां

बैठक में नगर की 20 जर्जर गलियों के नवीनीकरण पर सहमति बनी। डॉ. गुप्ता ने बताया कि कुल 1.42 करोड़ रुपए की लागत से 8 वार्डों की 20 गलियों का नवीनीकरण किया जाएगा। इसके लिए वर्क ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं और कार्य 50 से 60 दिनों में पूर्ण कर लिया जाएगा।

तीन प्रमुख सड़कों पर लगेंगी स्ट्रीट लाइट

नगर की रामसर रोड, देराठू रोड और स्टेशन रोड पर लंबे समय से स्ट्रीट लाइट पोल की कमी थी। इस संबंध में 42 लाख रुपये की लागत से नई स्ट्रीट लाइट, पोल और तार लगाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे इन सड़कों पर रात्रि समय में आवागमन सुगम होगा।

5 करोड़ से बनेगा ट्रेचिंग ग्राउंड

बैठक में कचरा संग्रहण को लेकर सबसे बड़ा निर्णय लिया गया। देराठू रोड और रामसर रोड के बीच 5 करोड़ की लागत से ट्रेचिंग ग्राउंड बनाने का निर्णय हुआ है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर एक फर्म को कार्यादेश भी जारी कर दिया गया है। इस प्रोजेक्ट के बनने से करीब 33 एकड़ भूमि मुक्त होगी, जिसका भविष्य में नागरिकों के लिए विकास कार्यों में उपयोग होगा।

भविष्य में अन्य गलियों का भी होगा सुधार

बैठक में यह भी कहा गया कि यह कार्य शुरुआती चरण हैं और आने वाले महीनों में अन्य वार्डों की गलियों और सड़कों को भी चरणबद्ध तरीके से सुधारा जाएगा।

यह बैठक छावनी क्षेत्र के नागरिकों के लिए नई उम्मीद लेकर आई है, जिससे न केवल बुनियादी सुविधाएं बेहतर होंगी बल्कि भविष्य के विकास की दिशा भी तय होगी।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *