हरियाळो राजस्थान मिशन हरियाली तीज पर लगाएंगे 9 लाख 25 हजार से अधिक पौधे

हरियाळो राजस्थान मिशन हरियाली तीज पर लगाएंगे 9 लाख 25 हजार से अधिक पौधे
Spread the love

अजमेर, 24 जुलाई। मिशन हरियाळो राजस्थान के अन्तर्गत हरियाली तीज रविवार 27 जुलाई को जिले में 9 लाख 25 हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे।
जिला कलक्टर लोक बन्धु ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र के विस्तार के दिशा में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी रविवार 27 जुलाई को हरियाली तीज के अवसर पर जिला स्तरीय वन महोत्सव के अन्तर्गत विशेष वृक्षारोपण का महाअभियान आयोजित किया जा रहा हैं। इसके लिए जन प्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों, गैर सरकारी संगठनों, निजी संस्थाओं, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, मीडिया, एनसीसी, स्काउट्स तथा आमजन के सहयोग से जिला मुख्यालय, उपखण्ड, पंचायत समिति तथा ग्राम पंचायत स्तर पर अजमेर जिले को आवंटित लक्ष्य 9 लाख के मुकाबले 9 लाख 25 हजार पौधों का पौधारोपण कराकर मिशन हरियाळो राजस्थान को सफल बनाया जाना सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अभियान के सफल आयोजन के लिए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राम प्रकाश को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ये समस्त विभागवार लक्ष्य अनुसार पौधारोपण की मॉनिटरिंग करेगें। इसी प्रकार जिला स्तर पर आयोजित वन महोत्सव के प्रभारी अधिकारी उप वन संरक्षक होगें। ये निर्धारित कार्यक्रम से पूर्व पौधारोपण की अग्रिम तैयारी करना सुनिश्चित करेगें।
उन्होंने बताया कि उपखण्ड स्तर पर आयोजित वन महोत्सव के प्रभारी अधिकारी संबंधित उपखण्ड अधिकारी होंगे एवं लक्ष्य अनुसार पौधारोपण किया जाना सुनिश्चित करेंगें। जिला स्तरीय एवं उपखण्ड वन महोत्सव की ड्रॉन द्वारा वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। साथ ही वन महोत्सव अभियान के दौरान किए गए समस्त पौधारोपण को संबंधित विभाग द्वारा हरियालो राजस्थान एप्प पर अपलोड करना सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि वन महोत्सव के सफल आयोजन के लिए विभागवार लक्ष्य आवंटित किए गए है। वन विभाग द्वारा एक लाख 50 हजार, नगरीय निकायों द्वारा एक लाख 55 हजार, अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा 40 हजार, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा 2 लाख 10 हजार, शिक्षा विभाग द्वारा 2 लाख 50 हजार तथा अन्य विभागों द्वारा एक लाख 20 हजार पौधे लगाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इसमें से अजमेर नगर निगम के माध्यम से 55 हजार, किशनगढ़ नगर परिषद, केकड़ी नगर पालिका, पुष्कर नगर पालिका के माध्यम से 20-20 हजार, सरवाड़ नगर पालिका, पीसांगन नगर पालिका, सावर नगर पालिका तथा नसीराबाद नगर पालिका के माध्यम से 10-10 हजार पौधे लगाए जाएंगे। पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण में 30 हजार, अरांई में 20 हजार, भिनाय में 30 हजार, केकड़ी, पीसांगन, सरवाड़, सावर, श्रीनगर में 20-20 हजार तथा किशनगढ़ सिलोरा में 30 हजार पौधे लगाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से प्रत्येक पंचायत समिति में 25-25 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी प्रकार खनिज विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं विनियोग निगम, आयुर्वेद विभाग, चिकित्सा विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, सिंचाई विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज द्वारा 10-10 हजार तथा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा 20 हजार पौधे हरियाली तीज को लगाए जाएंगे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *