भारतीय बाज़ार में अमेरिकन दूध व दुग्ध उत्पाद आयात की अनुमति पशुपालक के लिए होगी घातक-चौधरी

Spread the love

भारतीय बाज़ार में अमेरिकन दूध व दुग्ध उत्पाद आयात की अनुमति पशुपालक के लिए होगी घातक-चौधरी

** नई दिल्ली में आयोजित इंडियन डेयरी एसोसिएशन की आम सभा में बोले अजमेर डेयरी अध्यक्ष

अजमेर, (वि.)lअजमेर सरस डेयरी अध्यक्ष व इंडियन डेयरी एसोसिएशन (आईडीए)के सदस्य
रामचंद्र चौधरी ने कहा कि अगर अमेरिकन दूध व दुग्ध उत्पादों को भारतीय बाजार में लाया गया तो यह किसानों व पशुपालकों की आजीविका व उनके हितों पर कुठाराघात होगा l चौधरी ने रविवार को नई दिल्ली में आयोजित इंडियन डेयरी एसोसिएशन (आईडीए) की वार्षिक आम सभा के दौरान यह विचार व्यक्त किए l आमसभा अध्यक्षता आईडीए के अध्यक्ष आर.एस. सोढ़ी ने कीl चौधरी ने अमेरिकन दूध एवं दुग्ध उत्पादों के आयात पर सुझाव दिया कि एसोसिएशन को प्रस्ताव पारित कर भारत सरकार को भेजना चाहिए l यह बात दीगर है कि भारत सरकार ने भी इस मुद्दे पर कड़ा रुख़ अपना रखा है चौधरी ने कहा कि आईडीए की आमसभा भविष्य में वर्चुअली नहीं रख कर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर की जानी चाहिए l एसोसिएशन के सदस्यों में से आमसभा में बहुत कम उपस्थिति रहीं जो विचारणीय विषय है lचौधरी ने सभा अध्यक्ष के समक्ष अमित शाह सहकारिता मंत्री भारत सरकार द्वारा गत दिनों देश में नई सहकारिता नीति की घोषणा की है, उससे आईडीए के समस्त सदस्यों को अवगत कराने हेतु विस्तृत जानकारी के लिए आग्रह किया lचौधरी ने इस अवसर पर ये प्रस्ताव भी रखा कि आमसभा द्वारा भारत सरकार को यह प्रस्ताव भेजा जाए कि महाराष्ट्र की तर्ज़ पर डेयरी को कृषि में सम्मिलित करे एवं यह नीति देश के समस्त राज्यों में भी लागू करवाये जो की देश के पशुपालकों के लिए वरदान साबित होगी, क्योंकि जो कृषि क्षेत्र में किसानो को लाभ मिल रहा है वो पशुपालकों को भी मिलना प्रारंभ हो जाएगाl जैसे दूध पर सपोर्ट प्राइज, पशुपालक क्रेडिट कार्ड पर 4 फीसदी ऋण उपलब्ध आदि ।चौधरी ने अंत में सुझाव दिया कि आईपीएस एवं आईएएस की तर्ज़ पर डेयरी उद्योग में भी यहीं केडर लागू किया जाना चाहिए,इसमें lइंडियन डेयरी सर्विस (आईडीएस) की स्थापना की जाए जिससे डेयरी क्षेत्र में टेक्नोक्रेट अधिकारी उपलब्ध हो सकें ।
उन्होंने कहा कि वर्चुअल उपस्थिति से शेष सदस्यों की जनभावना आमसभा से नहीं जुड़ पाती है ,यदि व्यक्तिगत उपस्थिति रहती तो विचार और भी अधिक सकारात्मक एवं प्रभावी होते। चौधरी ने बैठक में अन्य सुझाव भी दिए जो सर्वसम्मति से आम सभा में स्वीकार किए गए ।इससे आईडीए के पूर्व अध्यक्ष जी.एस. राजोरिया ने चुनाव नियमों की विस्तार से जानकारी दी, जिसको सदन से सहर्ष स्वीकार कियाl
आमसभा में आगामी नई कार्यकारिणी के अगस्त माह में निर्वाचन हेतु 3 सदस्यी समिति का गठन किया गया, जिसके अध्यक्ष एनडीडीबी प्रतिनिधि होंगे ।

एसोसिएशन का प्रचार प्रसार व
सूचना तंत्र भी होना चाहिए मजबूत

चौधरी ने आम सभा के सदन में यह प्रस्ताव भी रखा कि इंडियन डेयरी एसोसिएशन का प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म में प्रचार प्रसार नगण्य के बराबर हैl अतः भविष्य में एसोसिएशन के प्रचार प्रसार पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए lइस हेतु अलग से राशि आवंटित की जाए, जिससे की देश भर में आम पशुपालकों तक आईडीए की योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी पहुंच सके, जिससे किसानों और पशुपालकों को इसका लाभ मिल सके ।

आगामी अधिवेशन फरवरी 2026 में होगा-
आईडीए का आगामी वार्षिक अधिवेशन यशो भूमि- द्वारका, नई दिल्ली में 12-14 फरवरी 2026 में नार्थ ज़ोन द्वारा आयोजित किया जाएगा ।इस वर्ष 4-7 मार्च 2025 को पटना (बिहार)में आयोजित अधिवेशन के आय-व्यय की पुष्टि की गई l जिसे सर्वसमित्ति से सुधीर कुमार अध्यक्ष ईस्ट जोन द्वारा अधिवेशन के सफल आयोजन पर सदन द्वारा प्रशंसा की गई ।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *