हरियाली तीज के पावन त्यौहार पर होगा वृक्षारोपण कार्यक्रम
नसीराबाद ( अनिल लोहरे ) | आज दिनांक 27 जुलाई 2025, रविवार को प्रातः 6ः30 बजे से जवाहर नवोदय विद्यालय, नसीराबाद पर वृक्षारोपण कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी पिन्टू लाल जाट, एवं पूजा जोया कृषि पर्यवेक्षक नगरपालिका नसीराबाद के सानिध्य में आयोजित किया गया। जवाहर नवोदय विद्यालय, नसीराबाद में 30 विभिन्न प्रजातियों के 2500 पौधे लगाये गये।
पिन्टू लाल जाट, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका नसीराबाद द्वारा अपने उद्बोधन में बताया गया कि हमारे राष्ट्र के यषस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ‘‘एक पेड़ – मां के नाम‘‘ की थीम पर देश के नागरिकों से अधिकाधिक वृक्षारोपण किये जाने की अपील की गयी है। इसी क्रम में हमारे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा भी ‘‘एक पेड़ – मां के नाम‘‘ पर लगाया जाकर हाल ही में राजस्थान प्रदेश को हरा भरा किये जाने की दिशा में पहला कदम बढ़ाया है। इसी क्रम में नगरपालिका नसीराबाद द्वारा भी इस बार 7500 पौधारोपण का लक्ष्य लेकर कार्य किया जा रहा है। इस हेतु गोविन्दसिंह गुर्जर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 20 विभिन्न प्रजातियों के 500 पौधे लगाये जाकर सघन वन क्षेत्र तैयार किया जा चुका है। आगामी दिनों जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में 2500 पौधो से 1 एवं राजकीय कन्या महाविद्यालय में 600 पौधो से 1 सघन वन क्षेत्र (नवग्रह वाटिका एवं आयुर्वेंद वाटिका) तैयार किया जाना है।

इस हेतु 2500 गढ्ढे भी करवाये जा चुके है तथा खाद पानी की व्यवस्था भी की जा रही है। इसके साथ ही नगरपालिका द्वारा विभिन्न राजकीय कार्यालयों, विभिन्न उद्यानों, मुख्य मार्गो, एम.आर.एफ.प्लान्ट, नसीराबाद पर भी पौधें लगाये जायेंगे। डैत्ळल् योजनान्तर्गत इनकी देखभाल नगरपालिका नसीराबाद द्वारा की जायेगी।
पिन्टू लाल जाट, अधिशासी अधिकारी द्वारा ‘‘हरियाली तीज के पावन त्यौहार‘‘ की थीम पर नगरपाालिका नसीराबाद द्वारा अधिक-अधिक वृक्षारोपण कर ‘‘पेड़ लगाओं, प्रकृति बचाओं‘‘ व ‘‘स्वच्छ नसीराबाद हरित नसीराबाद‘‘ के लक्ष्य को साकार करने की अपील की गयी।
इस दौरान नगरपालिका नसीराबाद स्टाफ महेन्द्र सिंह चौहान, नवीन रियाड़, राजेश सैन, ललिता वैष्णव आकाश घुस्सर, पूजा गुर्जर, उपदेश शर्मा, लीलाधर भाटी, प्रेमसुख रियाड़, मनीष कुमार मीणा, निकीता कोरानी, सुरेन्द्र कुमार जाट, ज्योति यादव, रविकान्त लाखन सफाई शाखा एवं शहरी नरेगा लाभार्थियों की उपस्थिति रही।