जिला प्रमुख ने की साप्ताहिक जनसुनवाई,प्राप्त परिवेदनाओं पर तत्काल कार्रवाई के दिये निर्देश

जिला प्रमुख ने की साप्ताहिक जनसुनवाई,प्राप्त परिवेदनाओं पर तत्काल कार्रवाई के दिये निर्देश
Spread the love

अजमेर।जिला प्रमुख सुशील कंवर पलाडा जिला प्रमुख अजमेर की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में अधीनस्थ विभागों एवं विभिन्न अन्य विभागों से संबंधित प्राप्त परिवेदनाओं पर संबंधित विभाग के जिला स्तरीय अधिकारीयों को तत्काल निस्तारण के निर्देष प्रदान किये गये एवं राज्य सरकार से संबंधित प्रकरणों को राज्य स्तर पर अग्रेषित किया गया है। जिनमें विषेष परिवेदनाए/प्रकरण निम्नानुसार है।

  1. केसर देवी निवासी ग्राम पालरा ने अवगत कराया कि ग्राम पालरा में ख.भू. 2235/4160 की आबादी भूमि पर प्रार्थिया के पति का पुष्तैनी आवासीय कमरा स्थित है। निर्मल पुत्र भैरूलाल मेघवाल ने जालसाजी करते हुये उक्त भूमि को अपना बताते हुये पट्टा बनवा लिया। प्रार्थिया ने उक्त भूमि पर चल रहे निर्माण कार्य को बन्द करवाने तथा दोषियो के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही करने हेतु निवेदन किया है।
  2. मूल सिंह राठौड़ निवासी रूपनगढ़ ने अवगत कराया कि ग्राम दरदून्द में स्थित ख.न. 89 रकबा 0.9222 हैक्टेयर गैर मुमकिन खलियान भूमि पर भोलू, लालाराम ने अवैध रूप से अतिक्रमण कर रास्ते को रोक दिया है। प्रषासन द्वारा अतिक्रमण हटवाने के बावजूद इनके द्वारा पुनः अतिक्रमण कर लिया गया है। प्रार्थी ने अतिक्रमण हटवाकर ग्रामीणजन को राहत प्रदान करने हेतु निवेदन किया है।
  3. समस्त ग्रामवासी ग्राम रूपपुरा ग्राम पंचायत देवपुरा पंचायत समिति भिनाय ने अवगत कराया कि राजस्व ग्राम रूपपुरा, पटवार हल्का रूपपुरा की लगभग 700 बीघा चरागाह भूमि पर गांव के दबंगो द्वारा अतिक्रमण कर लिया है। प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी आज दिनांक तक कोई भी कार्यवाही नही की गई है। प्रार्थीगण ने अतिक्रमण हटवाने हेतु निवेदन किया है।
  4. गणेश चैतन्य महाराज ने ग्राम परासिया मदनगंज किशनगढ़ में उपयुक्त स्थान पर भूमि आंवटन कर 108 भैरूराम स्वामी का आश्रम, सत्संग भवन, समाधि स्थल व गुरूकुल बनवाने हेतु निवेदन किया है।

बैठक में जिला परिषद सदस्य दिलीप पचार सहित राम प्रकाश मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अजमेर, शिवदान सिंह अति. मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद अजमेर, सुरेश सिंधी लोकपाल (नरेगा), रूद्रा रेणू सयुंक्त निदेशक एवं मुख्य आयोजना अधिकारी अजमेर, नीरू सांखला उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग ब्यावर, जय प्रकाश संयुक्त निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग अजमेर, डॉ. रामलाल अति. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अजमेर, गोविन्द नारायण शर्मा जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक अजमेर, अनिल कुमार शर्मा जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक ब्यावर, राजेन्द्र कुमार विकास अधिकारी पंचायत समिति सरवाड़, अर्जुन सिंह विकास अधिकारी पंचायत समिति भिनाय, अनुप्रिया यादव अतिरिक्त कृषि अधिकारी, आशा माथुर सीडीपीओ अजमेर शहर, अवनीश तायल अधिषासी अभियंता (निर्माण), गोपाल गर्ग अधिषासी अभियंता (नरेगा), सोनराज मीणा सहायक अभियंता सरवाड़, विजेन्द्र सिंह राठौड़ जिला परियोजना समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन अजमेर एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे ।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *