राजस्व मंडल ने 275 नायब तहसीलदारों के किए तबादले, अजमेर समेत कई जिलों में नई नियुक्तियां

राजस्व मंडल ने 275 नायब तहसीलदारों के किए तबादले, अजमेर समेत कई जिलों में नई नियुक्तियां
Spread the love

अजमेर।
राजस्थान के राजस्व मंडल ने बुधवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 275 नायब तहसीलदारों के तबादले कर दिए। यह आदेश 266 तहसीलदारों के तबादलों के तुरंत बाद जारी किए गए। इस प्रक्रिया के लिए राज्य सरकार से विशेष अनुमति प्राप्त की गई थी।

राजस्व मंडल के निबंधक महावीर प्रसाद द्वारा जारी आदेश में स्थानांतरित नायब तहसीलदारों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने नवीन पदस्थापन स्थलों पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करें और इसकी सूचना मंडल कार्यालय को भेजें।

📍 अजमेर जिले में किए गए प्रमुख तबादले:

  • प्रकाशचंद बोहित – नायब तहसीलदार, पीसांगन
  • ललित कुमार शर्मा – नायब तहसीलदार, अजमेर-1
  • दीपा यादव – नायब तहसीलदार, अजमेर-2
  • कन्हैयालाल – नायब तहसीलदार, किशनगढ़
  • प्रेमसुख वैष्णव – नायब तहसीलदार, उपखंड कार्यालय किशनगढ़
  • हिम्मत सिंह राठौड़ – नायब तहसीलदार, अराई
  • संजय सारस्वत – नायब तहसीलदार, नागोला भिनाय
  • माधव प्रसाद शर्मा – नायब तहसीलदार, उपखंड कार्यालय अराई
  • राजेंद्र सिंह राणा – नायब तहसीलदार, उपखंड कार्यालय रूपनगढ़
  • रमेश चंद सोनी – नायब तहसीलदार, सरवाड़
  • राकेश कुमार – नायब तहसीलदार, नसीराबाद

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *