भीलवाड़ा में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी, जिला कलेक्टर ने किया निरीक्षण
पुलिस लाइन मैदान में फाइनल रिहर्सल, सांस्कृतिक कार्यक्रम और व्यायाम प्रदर्शन का पूर्वाभ्यास संपन्न
भीलवाड़ा :
भीलवाड़ा में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जिला स्तर पर आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम के लिए पुलिस लाइन मैदान में बुधवार को जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने फाइनल रिहर्सल के दौरान परेड की सलामी भी ली।
फाइनल रिहर्सल में समारोह के सभी कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया गया। पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट एवं गाइड सहित विभिन्न प्लाटून ने भाग लिया। जिला कलेक्टर ने माइक सिस्टम, ग्राउंड पर अतिथियों, स्वतंत्रता सेनानियों एवं अन्य आमंत्रितों की बैठक व्यवस्था, टेंट, पीने के पानी और अन्य सुविधाओं की जांच की।
कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन और आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास किया।

इस मौके पर एडीएम प्रशासन ओपी मेहरा, एडीएम शहर प्रतिभा देवटिया, यूआईटी सचिव ललित गोयल, एएसपी पारस जैन सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।