पंचायती राज विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने फहराया तिरंगा

पंचायती राज विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने फहराया तिरंगा
Spread the love

जयपुर, प्रतीक पाराशर । आजादी के अमृत महोत्सव के तहत संचालित ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बुधवार को पंचायती राज विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने कार्यालय में तिरंगा फहराया। 

इस अवसर पर अधिकारियों ने इस महाअभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए अपने घरों, दुकानों, कार्यालयों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने व तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर http://harghartiranga.com पर अपलोड करने की अपील की। आज लगभग 10 हजार से अधिक झंडे विभिन्न अधिकारियों-कर्मचारियों को उपलब्ध कराए गए।

उल्लेखनीय है कि हर घर तिरंगा अभियान आजादी का अमृत महोत्सव का हिस्सा है, जिसके तहत राजस्थान में इस वर्ष एक करोड़ तिरंगा घरों पर फहराए जायेंगे। 

आजादी की अमृत महोत्सव के तहत देश भर में हर घर तिरंगा अभियान जोश उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य में भवनों की सजावट,  तिरंगा रैली, तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रंगोली, तिरंगा राखी प्रतियोगिताएं, सुजल गांव शपथ जैसे कार्यक्रम स्थानीय स्तर पर आयोजित किए जा रहे हैं।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *