उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने भीलवाड़ा में कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, कहा— “हमें विरासत में टूटी सड़कें और जर्जर स्कूल भवन मिले”

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने भीलवाड़ा में कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, कहा— “हमें विरासत में टूटी सड़कें और जर्जर स्कूल भवन मिले”
Spread the love

भीलवाड़ा।
राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी रविवार को भीलवाड़ा दौरे पर रही। इस दौरान उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सत्ता में आने के बाद वर्तमान सरकार को “टूटी सड़कें, जर्जर स्कूल भवन और बदहाल व्यवस्था” विरासत में मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार इन खामियों को सुधारने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

दीया कुमारी ने कहा कि जनता का सहयोग और विश्वास सरकार की सबसे बड़ी ताकत है, और प्रदेश को विकास की नई दिशा देने के लिए समय की आवश्यकता है।


लापरवाह एजेंसियों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

गुलाबपुरा उपखंड कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान उप मुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी, पर्यटन विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की।
उन्होंने पीडब्ल्यूडी से संबंधित शिकायतों पर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं करने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया जाए

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को भी फील्ड में रहकर कार्यों की मॉनिटरिंग करनी चाहिए ताकि योजनाओं का असर जमीनी स्तर पर दिखे।


सेवा ऐप जल्द होगा लॉन्च

डिप्टी सीएम ने जानकारी दी कि “सेवा ऐप” शीघ्र ही आमजन के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के नवाचार की सराहना की, जिसके तहत पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों को प्रशिक्षण देकर जिले की 51 सड़कों की गुणवत्ता जांच करवाई गई। इसमें 45 सड़कें उत्तम और 6 सड़कें मध्यम स्तर की पाई गईं।

इस अवसर पर दीया कुमारी ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया।


योजनाओं की प्रगति और बजट घोषणाओं पर जोर

बैठक में उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुँचे
उन्होंने निर्देश दिए कि सड़क निर्माण व मरम्मत कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूरे हों।
साथ ही उन्होंने कहा कि बजट घोषणाओं को लागू करने में किसी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं होगी।

दीया कुमारी ने कॉर्पोरेट कंपनियों से भी सीएसआर राशि को जनहित कार्यों में लगाने का आह्वान किया।


आंगनबाड़ी और पर्यटन विकास पर विशेष फोकस

उप मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी भवनों की स्थिति सुधारने के लिए भामाशाहों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया।
पर्यटन विकास की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर देवनारायण मंदिर (आसींद) सहित 20 आस्था स्थलों के जीर्णोद्धार के लिए प्रसाद योजना के तहत 48 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर चुकी है।


पारदर्शिता और संवाद पर बल

दीया कुमारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिलान्यास और उद्घाटन से जुड़ी सूचनाएं समय पर जनप्रतिनिधियों तक पहुंचें। साथ ही आमजन से सीधा संवाद बनाकर उनकी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जाए।

जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने विभागवार प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिस पर उप मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली की सराहना की।


बैठक में रही प्रमुख मौजूदगी

समीक्षा बैठक में सांसद दामोदर अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, विधायक जब्बर सिंह, विधायक लादूलाल पीतलिया, विधायक लालाराम बेरवा, एडीएम ओमप्रकाश मेहरा, एसडीएम दिव्यराज सिंह चुंडावत, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन संदीप झवर, पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक प्रद्युम्न सिंह, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी समेत अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com