पंचायती राज जनप्रतिनिधियों की शिकायतों की जांच अब जिला स्तरीय अधिकारी करेंगे

पंचायती राज जनप्रतिनिधियों की शिकायतों की जांच अब जिला स्तरीय अधिकारी करेंगे
Spread the love

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने जिला परिषद के सीईओ को राज्य स्तर से प्राप्त पंचायती राज जनप्रतिनिधियों की शिकायतों की जांच जिला स्तर के अधिकारियों से कराने के निर्देश दिए हैं। सूत्रों के अनुसार ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग को प्रदेशभर से इस आशय की बहुत अधिक शिकायतें मिल रही हैं कि जनप्रतिनिधियों की ओर से की जा रही घोटालों एवं भ्रष्टाचार की जब भी शिकायत की जाती है तो उसकी सक्षम एवं उचित स्तर के अधिकारी से जांच नहीं कराई जाती है। इसके कारण जांच निष्पक्ष नहीं हो पाती है और अधिकांश को क्लीन चिट या फिर किसी तरह की राहत मिल जाती है। इसको देखते हुए विभाग के शासन सचिव एवं आयुक्त ने प्रदेश के सभी संभागीय आयुक्त को राज्य स्तर से प्राप्त जनप्रतिनिधियों की शिकायतों की जांच जिला स्तर के अधिकारियों से कराने के निर्देश दिए हैं।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *