ग्रामीण सेवा शिविर अभियान की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित

ग्रामीण सेवा शिविर अभियान की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित
Spread the love

तालाबो की सुरक्षा व अतिवृष्टि को लेकर उपखण्ड अधिकारी गरीमा नरूला ने दिये निर्देश अभियान की जानकारी ग्रामीणों को देवे तथा सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करे – पाठक ———–

अजमेर, । ग्रामीण पंचायत समिति के विकास अधिकारी सुधीर पाठक ने बताये की आगामी 17 सितम्बर से पंचायत स्तर पर शिवरो का आयोजन किया जा रहा है अजमेर जिला कलेक्टर लोकबंधु तथा सीईओ जिला परिषद राम प्रकाश के निर्देश पर अभियान को लेकर सभी तैयारियां कर ली गयी है उन्होंने बताया की अजमेर उपखण्ड अधिकारी गरीमा नरूला ने पंचायत क्षेत्र के तलाबो की सुरक्षा तथा अतिवृष्टि को लेकर सभी जनप्रतिनिधियो व अधिकारियो को निर्देश दिये है तथा शिविर मे अधिक से अधिक लोगो को लाभान्वित करने के निर्देश दिये है पाठक ने बताया की राज्य सरकार की जनकल्याणकारी मंशा के अनुरूप नागरिकों को योजनाओं और सुविधाओं का लाभ उनके द्वार तक पहुँचाने के उद्देश्य से बुधवार 17 सितम्बर से ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिविरों का मुख्य उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहे। इसके लिए ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर घर-घर जाकर सर्वे करवाया जाए और पात्रता के आधार पर सूची तैयार की जाए। इसके अनुसार पात्र वंचितों को लाभ से जोड़ा जाए। ग्राम एवं वार्ड स्तरीय कार्मिक विभाग की योजना की पात्रता अनुसार वंचितों की सूची तैयार करें। अधिकारी शिविर से पहले ही संभावित लाभार्थियों की सूची तैयार कर आवश्यक दस्तावेजों का मिलान कर लें।

इससे शिविर में मौके पर ही लाभ वितरण संभव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविरों में राजस्व विभाग लंबित फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण करवाने, किसान गिरदावरी एप डाउनलोड करवाने, नामांतरण, मूल निवास और जाति प्रमाण पत्र जारी करने जैसे कार्य करेगा। ग्रामीण विकास विभाग गरीबी मुक्त गांव योजना के तहत बीपीएल परिवारों का सर्वे करेगा और सांसद विधायक निधि से विद्यालयों की मरम्मत जैसे कार्य करेगा । पंचायती राज विभाग वृक्षारोपण, शौचालय निर्माण स्वीकृति, आरआरसी केन्द्रों को भूमि आवंटन, स्वामित्व योजना के पट्टे वितरण और क्षतिग्रस्त भवनों एवं सड़कों के सुधार के प्रस्ताव तैयार करेगा। वन विभाग वृक्षारोपण के कार्य करेगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग मातृ-शिशु स्वास्थ्य जांच, टीबी मुक्त भारत अभियान, कैंसर स्क्रीनिंग और बच्चों का टीकाकरण करेगा। पशुपालन विभाग पशु स्वास्थ्य शिविर और टीकाकरण करेगा। ऊर्जा विभाग बिजली की समस्याओं का निस्तारण करेगा। कृषि विभाग बीज मिनी किट का वितरण करेगा। खाद्य विभाग एनएफएसए परिवारों की आधार सीडिंग और केवाईसी सत्यापन करेगा। महिला एवं बाल विकास विभाग मातृत्व पोषण योजना का लाभ दिलाएगा। श्रम विभाग टूलकिट और औजार सहायता उपलब्ध कराएगा। जल संसाधन विभाग जलभराव वाले क्षेत्रों की निकासी, बांधों की मरम्मत और ऊंचाई बढ़ाने के प्रस्ताव तैयार करेगा। आपदा प्रबंधन विभाग जनहानि, पशुहानि और मकान क्षति से संबंधित आवेदन निस्तारित करेगा। सामाजिक न्याय विभाग सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पालनहार योजना, घुमन्तु आवास योजना, छात्रावास रखरखाव और यूडीआईडी कार्ड उपलब्ध कराएगा। वित्तीय संस्थान प्रधानमंत्री जनधन योजना, जीवन ज्योति बीमा, सुरक्षा बीमा और अटल पेंशन योजना के आवेदन स्वीकार कर लाभ दिलाएंगे। सामाजिक योजनाओं में वृद्धावस्था, विधवा और विकलांग पेंशन, मुख्यमंत्री नि:शुल्क बिजली योजना, पीएम स्वनिधि से समृद्धि कार्यक्रम, वन नेशन-वन राशन कार्ड और मातृ वंदना योजना के लाभ दिलाए जाएंगे। शिक्षा विभाग विद्यालयों और आंगनबाड़ी केन्द्रों की मरम्मत कराएगा। जिले का प्रदर्शन राज्य में अग्रणी बनाने के लिए सब मिल कर प्रयास करे। आमजन को योजनाओं का लाभ उनके द्वार पर ही मिलना सुनिश्चित किया जाए। बैठक के दौरान तालाबो की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी इस अवसर पर पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण के सरपंच गण, जिला परिषद सदस्य महेंद्र सिह मझेवला, पीईओ विमल चौहान,राजेश शर्मा उषा कुम्पावत सहायक विकास अधिकारी सहित अधिकारी उपस्थित रहे

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *