भाजपा अजमेर देहात की सेवा पखवाड़ा कार्यशाला का आयोजन भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात कार्यालय पर रखा गयामुख्य वक्ता के रूप में राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री गौतम दक ने कहा कि यह
भाजपा अजमेर देहात सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम कार्यशाला संपन्न
भाजपा अजमेर देहात की सेवा पखवाड़ा कार्यशाला का आयोजन भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात कार्यालय पर रखा गया
मुख्य वक्ता के रूप में राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री गौतम दक ने कहा कि यह पखवाड़ा प्रधान सेवक के जन्मदिवस के माध्यम से केवल सेवा करना ही हेतुक है
जिसमें मुख्य बिंदु सेवा परमो धर्मों के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब और वंचित वर्गों के उत्थान हेतु सेवा कार्य करना होगा
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने सेवा पखवाड़ा में सांसद खेल महोत्सव में अधिक से अधिक भागीदारी निभाकर फिट इंडिया हिट इंडिया का संदेश देने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया
भाजपा अजमेर देहात जिलाध्यक्ष जीतमल प्रजापत ने कार्यशाला की अध्यक्षता की तथा कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर ले जाने के लिए प्रेरित किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस कार्यक्रम 17 सितंबर से लेकर गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक पूरे देश में सेवा पखवाड़ा सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित करना भाजपा सुनिश्चित करेगी
भाजपा अजमेर देहात स्वच्छता शिविर कार्यक्रम पीएससी , जिला अस्पताल में आयोजित करेगी तथा प्रत्येक बूथ पर वृक्षारोपण कार्यक्रम तथा जिले व मंडल स्तर पर रक्तदान शिविर आयोजित कर रक्तदान करेंगे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत सांसद खेल प्रतियोगिता का मैराथन आयोजित करना, चित्र कला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी
इसके अलावा भाजपा अजमेर देहात कार्यालय पर जीएसटी न्यू जेनरेशन, सांसद खेल महोत्सव, तथा आत्मनिर्भर भारत के ऊपर विचारों की संगोष्ठी आयोजित की गई
जिसमें कार्यकर्ताओं ने अपने सुझाव दिए तथा जीएसटी के नए सलेब में आम आदमी को मिल रही छुट के बारे में समझाया तथा इसके लाभ प्रत्येक वर्ग को सकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा
इस दौरान मसूदा विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत, पूर्व जिला प्रमुख सरिता गेना, जिला महामंत्री अर्जुन नलिया, जिला महामंत्री सुभाष वर्मा, जिला महामंत्री रायचंद बागड़ी, युवा नेता उज्ज्वल जैन, कार्यक्रम सह संयोजक कैलाश लांबा, सुनीता यादव, एडवोकेट प्रकाश रावत, जिला उपाध्यक्ष शक्ति सिंह रावत, नरेंद्र सिंह चुंडावत, महेंद्र सिंह मजेवला, मीडिया सह प्रभारी गोपाल गुर्जर, दिनेश नायक, महेंद्र सिंह रावत, सुरजीत रावत, घनश्याम जांगिड़, छोटू लाल गुर्जर, अर्चना बोहरा, आदि मौजूद रहे
मंडल अध्यक्षों का किया स्वागत
भाजपा अजमेर देहात की कार्यशाला में मन की बात कार्यक्रम में शत प्रतिशत बूथों पर सुनने वाले मंडल अध्यक्षों को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया