किसान सर्वोपरि, सड़के तुरंत ठीक की जाएजनता की परेशानियों का त्वरित समाधान किया जाए- विधायक डॉ विकास चौधरी
विधायक फुल एक्शन मोड में- विधानसभा सत्र की समाप्ति के दूसरे दिन ही ग्राउंड जीरो पर पहुंचे विधायक विकास चौधरी, उपखंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली।
किशनगढ़ | किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी विधानसभा सत्र की समाप्ति के दूसरे दिन ही ग्राउंड जीरो पर पहुंचे। अरांई उपखंड मुख्यालय पर उपखंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, ब्लॉक विकास अधिकारी सहित समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा हमारा सहयोग रहेगा लेकिन जनहित में काम करना पड़ेगा- विधायक विकास चौधरी ने अधिकारियों की बैठक में जनता के सहयोग का आश्वासन दिया लेकिन कहा कि आपको भी जनहित को ध्यान में रखते हुए इस मुश्किल घड़ी में ज्यादा से ज्यादा राहत प्रदान करने की दिशा में काम करना होगा।
विधायक विकास चौधरी ने कहा कि अतिवृष्टि से किसानों की फसलें पूरी तरह से चौपट हो गई है, भारी बारिश से सड़के पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। कहीं गांवों का संपर्क टूट गया है।
गिरदावरी को तुरंत अंतिम रूप दिया जाए- विधायक विकास चौधरी ने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के अंदर 100 प्रतिशत गिरदावरी का काम पूरा किया जाए। पटवारी के साथ राजस्व मित्रों को लगाकर गिरदावरी कार्यों में तेजी लाई जाए।
राजस्व अधिकारियों को विधायक विकास चौधरी ने किसानों की पीड़ा जताते हुए कहा कि किसानों के प्रति सरकार की सोच सही नहीं है लेकिन आपको जनहित को ध्यान में रखते हुए ज्यादा से ज्यादा किसानों को फायदा पहुंचाना है।
अधिकारियों ने भी विधायक चौधरी को आश्वस्त किया कि तय सीमा में काम पूरा कर लिया जाएगा।
सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त, तुरंत ठीक किया जाए- विधायक विकास चौधरी ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों से भारी बारिश से टूटी सड़कों को तुरंत मरम्मत करने एवं पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों के प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए।
विधायक चौधरी ने अधिकारियों को अवगत कराया की भारी बारिश से क्षेत्र का सड़क तंत्र पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसके कारण कहीं गांवों का संपर्क टूट गया है, जिनको तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था देकर राहत प्रदान की जाए।
विकास कार्यों की की समीक्षा- विधायक विकास चौधरी ने उपखंड स्तरीय बैठक में क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा की। चौधरी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि तय समय में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा किया जाए। जिससे समय पर जनता को विकास कार्यों का लाभ मिल सके।
अतिवृष्टि क्षेत्र का दौरा किया- विधायक विकास चौधरी बैठक के बाद अतिवृष्टी क्षेत्र के दौरे पर गए। किसानों को हुए नुकसान का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को मौके पर हालातो से अवगत कराया।
क्षेत्र के तालाबों का सर्वे कराकर रिपोर्ट भेजें- विधायक विकास चौधरी ने बैठक में सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कहा की अतिवृष्टि से हुए तालाबों को नुकसान का सर्वे करवाकर तुरंत रिपोर्ट भेजी जाए, जिससे उनकी मरम्मत करवाई जा सके। विधायक चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में भारी बारिश से तालाबों को नुकसान हुआ है।
गौरतलब है कि विधायक विकास चौधरी पिछले दिनों से विधानसभा में मानसून सत्र में भाग ले रहे थे। विधानसभा में भी क्षेत्र के मुद्दों से सरकार को अवगत करवाया था। विधायक विकास चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार पूरी तरह फेल है। किसान और आमजन की पीड़ा को नहीं समझ रही है। इस भारी अतिवृष्टि में भी केवल विपक्ष की जासूसी के अलावा सदन आहुत करने का कोई मतलब नहीं रहा। विधायक चौधरी ने सरकार पर आरोप लगाया की जनता के मुद्दों पर चर्चा नहीं की गई। केवल मानसून सत्र चलाने के नाम पर इतिश्री करके जनता को राहत प्रदान नहीं की गई।
इस दौरान विधायक विकास चौधरी के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सत्यनारायण बटेश्वर, किशनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहित खंडेलवाल, पूर्व सरपंच भंवर गोपाल गौड, मंडल अध्यक्ष हरिप्रसाद रेगर, मंडल अध्यक्ष रतन घस्वां, मंडल अध्यक्ष कैलाश सेन, छोटा लांबा सरपंच कानाराम मेघवंशी, भामोलाव सरपंच प्रतिनिधि शिवराज बागड़ी,क्रय विक्रय अध्यक्ष सुमेर चौधरी, हनुमान गौरेली,किशन डाबला, भागचंद गैजण सहित बड़ी संख्या में किसान, आमजन, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता साथ रहे।