बोराडा क्षेत्र के दौरे पर रहे विधायक विकास चौधरी: डबरेला में जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का उद्घाटन किया, अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया….

बोराडा क्षेत्र के दौरे पर रहे विधायक विकास चौधरी: डबरेला में जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का उद्घाटन किया, अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया….
Spread the love

विधायक चौधरी ने डबरेला से खेल और खिलाड़ियों के लिए की बड़ी घोषणा: प्रथम चरण में विधायक कोष व खेल विभाग से सहयोग लेकर ग्रामीण क्षेत्र में 10 खेल मैदानों को बनाएंगे मॉडल खेल स्टेडियम

अजमेर | किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी आज बोराडा क्षेत्र के दौरे पर रहे। डबरेला में आयोजित जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि से हुए नुकसान का खेतों में जाकर जायजा लिया। विधायक चौधरी शोक संतृप्त परिवारों की बैठकों में भी शामिल हुए साथ ही आगामी पंचायत चुनावों में जीत के लिए कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया,ग्रामीण क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने के लिए लिए की बड़ी घोषणा: विधायक विकास चौधरी ने रविवार को डबरेला में आयोजित जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। विधायक विकास चौधरी ने जोशीले भाषण से खिलाड़ियों में नई ऊर्जा भरी और जीत का मंत्र दिया।
विधायक विकास चौधरी ने डबरेला की धरती से ग्रामीण क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने के लिए विधायक कोष से प्रथम चरण में 10 मॉडल खेल मैदान तैयार करने की घोषणा की।

अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया- विधायक विकास चौधरी ने क्षेत्र में हुई भारी बारिश से हुए नुकसान का खेतों में पहुंचकर जायजा लिया। विधायक चौधरी खुद किसानों के खेतों तक पहुंचे और संबंधित अधिकारियों व बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों को मौके से ही फोन कॉल के माध्यम से अब तक हुई गिरदावरी की रिपोर्ट ली और शेष गिरदावरी को इसी हफ्ते में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विधायक विकास चौधरी ने मीडिया को बातचीत में बताया कि लगातार वर्षों से हुई अतिवृष्टि से किसानों की आर्थिक स्थिति चरमरा गई है। विधानसभा में भी मैंने किसानों की बात को रखा था और विशेष राहत पैकेज की मांग की थी। विधायक विकास चौधरी ने अपनी मांग को दोहराते हुए पुनः सरकार से किसानों के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग की।

बोराडा मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं से किया संवाद- विधायक विकास चौधरी ने बोराड़ा मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। विधायक चौधरी ने कार्यकर्ताओं से आगामी पंचायत चुनाव में पार्टी को मजबूत करके गांव की सरकार बनाने पर जोर दिया।
कार्यकर्ताओं ने भी एक स्वर में विधायक चौधरी को एकजुट होकर जीत दिलाने का भरोसा दिया।

साथ ही विधायक चौधरी ने डबरेला, बोराड़ा,दातंरी, श्रीरामपुरा,काशीर,छोटालांबा,गोठियाना, आकोडिया सहित दर्जनभर गांवों में जिन परिवारों ने अपनों को खोया, उनकी बैठको में शामिल होकर परिवारों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया।

इस दौरान विधायक चौधरी के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सत्यनारायण बटेश्वर, मंडल अध्यक्ष गणेश गुर्जर, कांग्रेस नेता जसराज डाबला, किशन डाबला, भागचंद बटेश्वर, रामेश्वर डोडवाडिया, ओंकार सिंह देवरिया,श्रीपाल लापड़ा, शैतान गुर्जर, प्रधान गाना, कैलाश भील, राजू प्रजापत, केदार खटीक, भोमराज गुगड क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य,सरपंच-गण,पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे ।

FOllow us :

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *