नसीराबाद में संघ का विराट पथ संचलन, शताब्दी वर्ष प्रवेश पर हुआ आयोजन
नसीराबाद (अनिल लोहरे)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्थापना के शताब्दी वर्ष में प्रवेश के अवसर पर रविवार को कस्बे में स्वयंसेवकों द्वारा दो विराट पथ संचलन निकाले गए। पूरे शहर में उत्साह और अनुशासन का अनूठा संगम देखने को मिला।
पहला केशव पथ संचलन जैनाचार्य ज्ञान सागर महाराज की समाधि स्थल से प्रारंभ हुआ। संचलन गांधी चौक, काली माई रोड, सूतर खाना मोहल्ला, गणेश चौक, पलसानिया रोड, स्टेशन रोड, अंबेडकर सर्किल, बिहारी जी रोड, मुख्य बाजार और राजनारायण रोड होते हुए लोरी रोड, शहीद स्मारक और हनुमान चौक तक पहुंचा।
दूसरा माधव पथ संचलन एलआईसी मैदान से शुरू हुआ। यह सिंधी बाजार, मुख्य बाजार, सायरोली बाजार, फुलागंज, बाबा श्याम मंदिर, शनि मंदिर, मोची बाजार, अनाज मंडी, शिव मंदिर, पोस्टल कॉलोनी, पेट्रोल पंप और कन्या हितकारिणी स्कूल से होता हुआ हनुमान चौक पहुंचा।

हनुमान चौक पर दोनों पथ संचलनों का संगम हुआ। इस अवसर पर छावनी परिषद अधिशासी अधिकारी डॉ. नीतिश गुप्ता, उपखंड अधिकारी देवीलाल यादव, पुलिस उपाधीक्षक जरनेल सिंह और संदीप अग्रवाल सहित गणमान्य नागरिकों ने स्वागत किया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर संघ के स्वयंसेवकों का अभिनंदन किया गया।
दोनों पथ संचलन के संगम के पश्चात स्वयंसेवकों ने सामूहिक रूप से मुख्य बाजार, गांधी चौक से होते हुए पुनः पूज्य संत ज्ञान सागर महाराज की समाधि स्थल पर पहुंचकर कार्यक्रम का समापन किया।