पाली में भाजपा की सेवा पखवाड़ा, आत्मनिर्भर भारत और जीएसटी सुधारों पर संयुक्त कार्यशाला आयोजित

पाली में भाजपा की सेवा पखवाड़ा, आत्मनिर्भर भारत और जीएसटी सुधारों पर संयुक्त कार्यशाला आयोजित
Spread the love

पाली (प्रतीक पाराशर )। भारतीय जनता पार्टी पाली जिला द्वारा सेवा पखवाड़ा, आत्मनिर्भर भारत और नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म पर संयुक्त कार्यशाला का आयोजन सोजत रोड में किया गया।

कार्यशाला में बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत, जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी, जालोर जिला प्रभारी महेंद्र बोहरा, पूर्व जिला अध्यक्ष पाली कर्ण सिंह नेतरा, सेवा पखवाड़ा जिला संयोजक भरत त्रिवेदी, जीएसटी जिला संयोजक पंकज चौधरी और आत्मनिर्भर भारत जिला संयोजक रमेश रखेचा ने भाग लिया।

इस मौके पर उप जिला प्रमुख पाली जगदीश चौधरी, जिला महामंत्री दिग्विजय सिंह राठौड़, जिला महामंत्री नारायण कुमावत, मारवाड़ प्रधान मंगला राम देवासी, सोजत प्रधान धोबली देवी सहित भाजपा के जिला और मंडल पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

कार्यशाला में आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूत बनाने, आमजन को जीएसटी सुधारों की जानकारी देने और सेवा पखवाड़े के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *