प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में मंत्री सुरेश सिंह रावत ने किया अवलोकन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में मंत्री सुरेश सिंह रावत ने किया अवलोकन
Spread the love

अजमेर | जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी, अजमेर देहात द्वारा पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नरवर की पीएचसी में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में सहभागिता की।

शिविर में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं और आमजन द्वारा उत्साहपूर्वक रक्तदान किया गया। मंत्री रावत ने स्वयं उपस्थित रहकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें समाजसेवा की सच्ची मिसाल बताया। उन्होंने कहा— “रक्तदान वास्तव में महादान है। यह न केवल जीवन बचाता है बल्कि समाज में करुणा, सहानुभूति और एकजुटता की भावना को भी सशक्त करता है। सेवाभाव से परिपूर्ण कार्यकर्ताओं और आमजन का यह जोश देखकर मन अभिभूत हो गया।”

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और समर्पण से प्रेरणा लेकर हर नागरिक को समाजहित में आगे आना चाहिए। यही प्रेरणा हमें अपने कर्तव्यों का स्मरण कराती है और राष्ट्र निर्माण की दिशा में योगदान देने का मार्ग प्रशस्त करती है।

इस अवसर पर केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी, देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना, भाजपा अजमेर देहात जिलाध्यक्ष जीतमल प्रजापत सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि शिविर में युवा वर्ग से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सेवा पखवाड़े को सार्थक बनाया।

SUBSCRIBE>LIKE>Share

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *