रावत ने पंचायत क्षेत्र अरडका में कराए गए राशि रुपए 51.08 लाख के कार्यों की सौगात भी दी

रावत ने पंचायत क्षेत्र अरडका में कराए गए राशि रुपए 51.08 लाख के कार्यों की सौगात भी दी
Spread the love

जनसेवा का नया आयाम : मंत्री सुरेश सिंह रावत ने किया ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण

ग्रामीण सेवा शिविरो का जिलास्तरीय आगाज अरडका पंचायत से हुआ, सेवा शिविर में आमजन को मिला त्वरित समाधान

जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत ने आज अरडका में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण कर आमजन से संवाद स्थापित किया। जहाँ मंत्री रावत ने विभागवार लगाई गई स्टॉलों का गहन निरीक्षण कर व्यक्तिगत रूप से ग्रामीणों की समस्याओं व समाधान कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि फसल खराबा गिरदावरी शीघ्रता से कर प्रभावित किसानों को राहत पहुँचाई जाए।

श्री रावत ने पंचायत क्षेत्र अरडका में कराए गए राशि रुपए 51.08 लाख के कार्यों की सौगात भी दीइन सेवा शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों एवं शहरीजनों को शिविर स्थल पर ही कई प्रकार की सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं। जिनमें –

  • आपसी सहमति से विभाजन व नामांतरण
  • मूल निवास एवं जाति प्रमाण पत्र जारी करना
  • स्वामित्व योजना के पट्टों का वितरण
  • वृक्षारोपण एवं शौचालय स्वीकृति
  • विभिन्न चिकित्सा जांच एवं निःशुल्क दवाई वितरण
  • पीएमजेवाय कार्ड निर्माण
  • पशु टीकाकरण
  • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा सूची में नाम जोड़ना
  • पेंशन स्वीकृति
    जैसी सेवाओं ने ग्रामीणों और शहरीजनों को सीधा लाभ पहुँचाया। पिछले 40 सालों से अंधेरे में रह रहे नाथ सहित अन्य 40 परिवारो की ढाणी में विद्युतीकरण कर उजियारा करने के उपखंड अधिकारी व बिजली विभाग को निर्देश दिए।

मंत्री रावत ने कहा कि “शिविरों का उद्देश्य आमजन को राहत पहुँचाना और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुँचाना है। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की संयुक्त जिम्मेदारी है कि आमजन की समस्याओं का समाधान त्वरित व पारदर्शी तरीके से हो।”

दी विकास कार्यों की सौगात
जल संसाधन मंत्री ने शिविर में ग्राम पंचायत क्षेत्र अरडका में कराए गए राशि रुपए 51.08 लाख के कार्यों के लोकार्पण कर विकास कार्य आमजन को समर्पित भी किये, जो निम्नलिखित है –
रामदयाल के घर से अमरचंद के घर की ओर सी.सी. ब्लॉक मय नाली निर्माण कार्य सेवदो की ढाणी/FFC मद/7.00 लाख
बालाजी मंदिर के सामने सी.सी. ब्लॉक रोड बाघपुरा / SFC मद मद/5.00 लाख
चाड की गुवाड़ी एवं विभिन्न जगहों पर सी.सी. ब्लॉक मय नाली निर्माण ग्राम बाघपुरा / FFC मद / 5.00 लाख
ग्राम पंचायत अरड़का में पंचायत भवन में शौचालय में टंकी पाईप फिटिंग, टॉयलेट शीट एवम आनागार में टूटी शॉवर, टाइल्स एवम अन्य / FFC मद /1.00 लाख
ग्राम पंचायत अरड़का में चारागाह में पौधारोपण हेतु तारबंदी, हौद निर्माण एवं अन्य / SFC V1 मद/8.00 लाख
राजकीय विद्यालय में दो कक्षा कक्ष निर्माण 25.08 लाख

जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की रही व्यापक भागीदारी
शिविर में प्रधान प्रतिनिधि अर्जुन सिंह रावत, उप प्रधान प्रतिनिधि बद्री गुर्जर, सरपंच यशवंत कंवर, पंचायत समिति सदस्य संपत सिंह, कन्हैया लाल यादव, गिरधारी अरड़का, नाथूसिंह, हरिराम जाट, राम सिंह जाट सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
शिविरों में उपस्थित सैकड़ों नागरिकों ने सेवाओं का लाभ उठाते हुए मंत्री रावत का आभार व्यक्त किया।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *