जल संरक्षण मिशन: प्रदेशभर की बावड़ियों का होगा जीर्णोद्धार, मरम्मत के निर्देश जारी

जल संरक्षण मिशन: प्रदेशभर की बावड़ियों का होगा जीर्णोद्धार, मरम्मत के निर्देश जारी
Spread the love

अजमेर। जलग्रहण विकास एवं भू संरक्षण (पंचायती राज विभाग) ने प्रदेश के सभी जिला परिषद के सीईओ को अपने-अपने जिलों की बावड़ियों को चिन्हित कर उनकी मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं। एकीकृत अजमेर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 167 बावड़ियां है।

सूत्रों के अनुसार पंचायती राज विभाग मंत्री मदन दिलावर ने पिछले दिनों आयोजित बैठक में जल संरक्षण एवं जल संचय के लिए प्रदेश भर की ग्राम पंचायतों एवं नगर पालिका क्षेत्रों में स्थित बावड़ियों को चिन्हित कर उनका जीर्णोद्धार करने के निर्देश दिए। इस पर जलग्रहण विकास एवं भू संरक्षण (पंचायती राज विभाग) के सचिव ने प्रदेश के सभी जिला परिषद के सीईओ को अपने-अपने जिले में स्थित बावड़ियों को चिन्हित कर और उनकी मरम्मत करवाकर मुख्यालय सूचित करने को कहा है। उल्लेखनीय है कि एकीकृत अजमेर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 167 बावड़ियां है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *