पुष्कर मेला 2025: बॉलीवुड नाइट से गूंजेगा पुष्कर, विदेशी सैलानियों संग स्थानीयों में दिखेगा जोश

पुष्कर मेला 2025: बॉलीवुड नाइट से गूंजेगा पुष्कर, विदेशी सैलानियों संग स्थानीयों में दिखेगा जोश
Spread the love

दीया कुमारी करेंगी उद्घाटन, कबीर कैफे और रूप कुमार राठौड़ देंगे प्रस्तुति

अजमेर | आवाज़ राजस्थान की डिजिटल डेस्क
विश्वप्रसिद्ध इंटरनेशनल पुष्कर मेला 2025 का आगाज़ अब पूरी तरह से तैयारियों के साथ होने जा रहा है। गुरुवार सुबह ध्वजारोहण के साथ मेले की औपचारिक शुरुआत होगी। खास आकर्षण के रूप में 101 नगाड़ा वादकों की सामूहिक प्रस्तुति होगी, जिसे लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने की तैयारी चल रही है।

महिलाओं का चरी डांस और ‘चक दे राजस्थान’ मैच

मेले के पहले दिन महिलाओं द्वारा पारंपरिक चरी नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी, जिससे राजस्थानी लोक संस्कृति की झलक दिखेगी। वहीं युवाओं और विदेशी पर्यटकों के बीच लोकप्रिय कार्यक्रम ‘चक दे राजस्थान’ फुटबॉल मैच भी आयोजित होगा। इसमें स्थानीय और विदेशी टीमें आपस में भिड़ेंगी।

शाम को पुष्कर सरोवर के घाटों पर दीपदान और महाआरती का आयोजन होगा। रंगोली से सजे घाटों पर दीपों की रोशनी और भक्ति संगीत का समागम दर्शनीय रहेगा।

युवाओं के लिए बॉलीवुड नाइट और म्यूज़िकल परफॉर्मेंस

टूरिज्म विभाग के डिप्टी डायरेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि युवाओं को आकर्षित करने के लिए इस बार बॉलीवुड नाइट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रसिद्ध बैंड कबीर कैफे, गायक रूप कुमार राठौड़ और उनकी पत्नी सोनाली राठौड़ मंच पर लाइव परफॉर्मेंस देंगे।

इसके अलावा देशभर से लगभग 500 से 600 लोक कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे, जिससे स्थानीय कलाकारों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान मिलेगी।

पशु मेले में उमड़ा देश-विदेश का जमावड़ा

नए मेला ग्राउंड में इस बार भी पशु मेला का विशेष आयोजन किया गया है। अब तक 4849 पशु पंजीकृत हो चुके हैं, जिनमें 3427 घोड़े और 1420 ऊंट शामिल हैं। विदेशी सैलानियों की संख्या में भी इस बार बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

दीया कुमारी करेंगी मेला उद्घाटन

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी 30 अक्टूबर को सुबह 11 बजे पुष्कर पहुंचेंगी और मेले का उद्घाटन करेंगी। इसके बाद वे जयपुर के लिए रवाना होंगी। कलेक्टर लोग बंधु ने बताया कि मेला 5 नवंबर तक चलेगा और हर दिन नए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

#PushkarMela2025 #AjmerNews #RajasthanTourism #BollywoodNight #PushkarFair #दीयाकुमारी #AwazRajasthanKi #RajasthanCulture

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *