अजमेर सरस डेयरी अध्यक्ष रामचंद चौधरी के मुख्य आतिथ्य में आज परिसर में 72वाँ अखिल भारतीय सहकार सप्ताह उत्साहपूर्वक मनाया गया।
अजमेर | अजमेर डेयरी अध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी ने सहकारिता को ग्रामीण भारत की आर्थिक रीढ़ बताया। उन्होंने कहा कि ‘सहकारिता ही आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार है।”
उन्होंने अजमेर डेयरी द्वारा किसानों को समय पर भुगतान, गुणवत्ता सुधार तथा उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी।
अध्यक्ष चौधरी ने अतिरिक्त रजिस्ट्रार, सहकारी समितियाँ अजमेर खंड श्री संजय कुमार का बुके भेंट कर स्वागत किया और उन्हें डेयरी प्लांट के निर्माण में आई कठिनाइयों, लॉकडाउन के दौरान सामने आई चुनौतियों तथा जीएसटी लागू होने के बाद आई समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इन परिस्थितियों में भी डेयरी ने बिना रुके किसानों की सेवा जारी रखकर सहकारिता की मिसाल पेश की।
डेयरी के प्रबंध संचालक रामलाल चौधरी ने कहा कि अजमेर डेयरी ने गुणवत्ता, पारदर्शिता और किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार प्रगति की है।
उन्होंने बताया कि डेयरी संघ ने उत्पादक समितियों को सशक्त बनाने, आधुनिक तकनीक लागू करने, प्रसंस्करण क्षमता बढ़ाने तथा किसानों के लिए लाभदायक योजनाएँ शुरू करने के कई महत्त्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
विशिष्ट अतिथियों के विचार :-
अतिरिक्त रजिस्ट्रार संजय कुमार
उन्होंने कहा कि सहकारिता ग्रामीण विकास का आधार स्तंभ है। आत्मनिर्भर भारत की दिशा में दुग्ध सहकारिता सबसे प्रभावी मॉडल है। उन्होंने अजमेर डेयरी के कार्यों की सराहना की।
उपरजिस्ट्रार राजीव कुमार
उन्होंने कहा कि सहकारी समितियाँ किसानों को सीधा लाभ पहुँचाने का सबसे सफल माध्यम हैं। उन्होंने डेयरी के पारदर्शी कार्यप्रणाली की प्रशंसा की। प्रबंध संचालक, अजमेर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक श्री हरीश सिवासिया
उन्होंने बताया कि बैंक और डेयरी के बीच तालमेल किसानों के आर्थिक उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
सहकारिता से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होती है।विशेष लेखा परीक्षक श्री अनिल गोयल
उन्होंने कहा कि मजबूत वित्तीय अनुशासन ही किसी भी सहकारी संस्था की रीढ़ होती है। अजमेर डेयरी इस क्षेत्र में एक उत्तम उदाहरण के रूप में कार्य कर रही है।
संचालक मंडल के सदस्य उपस्थित रहे
उक्त कार्यक्रम में संचालक मंडल के निम्न सदस्य उपस्थित रहे छोगा लाल चौधरी, दिनेश सिंह राठौड़, मोती गुर्जर, लादूराम शर्मा, भागचंद घासल, राजेंद्र कुमार चौधरी, रूपचंद नुवाद
अजमेर डेयरी अधिकारियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में अजमेर डेयरी के अधिकारीगण भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से-
लादूराम चौधरी – उपप्रबंधक (P&I), भारतेंदु पाराशर तथा अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण शामिल रहे। प्रभारी प्लांट, नगेन्द्र जोशी, निलेश शर्मा
कार्यक्रम का समापन
कार्यक्रम का समापन सहकारिता की अवधारणा को और मजबूत करने तथा किसानों, दुग्ध उत्पादको और सहकारी समितियों को लाभ पहुँचाने के संकल्प के साथ किया गया।