मनरेगा संशोधन विधेयक के खिलाफ जिला कलेक्ट्रेट का विशाल घेराव कल
कांग्रेस का बडा आरोप- राष्ट्रपिता का अपमान व गरीबों से रोजगार गारंटी छीन रही केंद्र सरकार
अजमेर | जिला कांग्रेस कमेटी अजमेर ग्रामीण द्वारा विधायक व जिला अध्यक्ष डॉ विकास चौधरी व शहर अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संसद में पेश किए गए मनरेगा संशोधन विधेयक के खिलाफ अजमेर कलेक्ट्रेट पर सुबह 11:00 बजे विशाल शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार तानाशाही होकर मनरेगा योजना का नाम परिवर्तन करके बापू का अपमान कर रही है। साथ ही यह अधिनियम गरीबों, मजदूरों व पंचायती राज के खिलाफ है। राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन भी सोपां जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा होंगे शामिल- घेराव कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा होंगे। कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी अजमेर ग्रामीण व शहर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा।
ग्रामीण क्षेत्र से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल- जिला कांग्रेस कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार संपूर्ण अजमेर जिले से हजारों कार्यकर्ता सैकड़ो वाहनों से कलेक्ट्रेट के बाहर एकत्रित होंगे।