सांसद खेल महोत्सव जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ
सांसद खेल महोत्सव जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ
सांसद खेल महोत्सव की जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के शुभारंभ समारोह में बोले भाजपा नेता सुभाष चौधरी – प्रधानमंत्री मोदी का खेलों के प्रति विशेष लगाव और खेलों को बढ़ावा देने की नीति आज जमीनी स्तर पर दे रही है परिणाम
अजमेर, 23 दिसंबर 2025
सांसद खेल महोत्सव राष्ट्रीय कार्यक्रम 2025 के तहत अजमेर में आयोजित जिला स्तरीय खेल महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को शहर के दो प्रमुख खेल स्थलों पटेल स्टेडियम और चंदवरदाई स्टेडियम पर अलग-अलग खेलकूद प्रतियोगिताओं के शुभारंभ समारोह आयोजित किए गए। इन आयोजनों में मुख्य अतिथि देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओम प्रकाश जी भडाना, भाजपा जिलाध्यक्ष जीतमल जी प्रजापत, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री तथा अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी के पुत्र एवं भाजपा नेता सुभाष चौधरी ने भाग लेकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। सांसद खेल प्रतियोगिता में 16 विभिन्न खेलों में 2500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया
शुभारंभ अवसर पर सुभाष चौधरी ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का निरीक्षण किया तथा कुछ खेलों में स्वयं भी हाथ आजमाकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का खेलों के प्रति विशेष लगाव और खेलों को बढ़ावा देने की नीति आज जमीनी स्तर पर परिणाम दे रही है। सांसद खेल महोत्सव ग्रामीण एवं वंचित क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे लाने का एक सशक्त मंच बनकर उभरा है।
वंचित खिलाड़ियों को मिल रहा बेहतरीन प्लेटफार्म : भाजपा नेता सुभाष चौधरी ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी आज जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं और यहां से उत्कृष्ट खिलाड़ी आगे चलकर प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचकर देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, मेहनत और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि सांसद खेल महोत्सव के तहत आयोजित ये जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं युवाओं को सकारात्मक दिशा देने, खेल संस्कृति को मजबूत करने और प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रही हैं।
शुभारंभ कार्यक्रम में जिलापरिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामप्रकाश के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने बेहतरीन ढंग से कार्यक्रम को आयोजित किया, कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित : कार्यक्रम में नगर निगम उपमहापौर नीरज जैन, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, सांसद खेल महोत्सव के संयोजक देवेंद्र सिंह शेखावत विक्रम सिंह, वेदप्रकाश दाधीच, अमित अग्रवाल, हेमंत हरनावा, जुमन मंसूरी, सूर्यप्रकाश सिंह चौधरी, पंकज पहाड़िया, माधो सिंह राजावत, प्रेम साहू, बलवीर चौधरी, अतुल सामरिया, शानू साहू, प्रदीप चौधरी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवदान सिंह सहित जिला परिषद शिक्षा विभाग के अधिकरी, खेल आयोजक, खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी नागरिक मौजूद रहे।