सांसद खेल महोत्सव : केंद्रीय मंत्री चौधरी और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हुड्डा ने मैदान में उतरकर बढ़ाया खिलाड़ियों और आमजन का उत्साह

सांसद खेल महोत्सव : केंद्रीय मंत्री चौधरी और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हुड्डा ने मैदान में उतरकर बढ़ाया खिलाड़ियों और आमजन का उत्साह
Spread the love

सांसद खेल महोत्सव : केंद्रीय मंत्री चौधरी और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हुड्डा ने मैदान में उतरकर बढ़ाया खिलाड़ियों और आमजन का उत्साह

युवा शक्ति का उत्सव बनकर उभरा सांसद खेल महोत्सव 2025, प्रधानमंत्री मोदी के वर्चुअल संबोधन के साथ जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का भव्य समापन

अजमेर, 25 दिसंबर 2025

सांसद खेल महोत्सव राष्ट्रीय कार्यक्रम 2025 के अंतर्गत अजमेर संसदीय क्षेत्र में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का 25 दिसम्बर 2025 को पटेल स्टेडियम, अजमेर में भव्य एवं गरिमामय समापन समारोह संपन्न हुआ। समापन अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से खिलाड़ियों, आयोजकों एवं खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए युवाओं को खेलों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनने का संदेश दिया।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री तथा अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव आज केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि ग्रामीण व शहरी प्रतिभाओं को आगे लाने का एक मजबूत मंच बन चुका है। उन्होंने बताया कि इस महोत्सव में सैकड़ों गांवों और शहरी क्षेत्रों से आए लगभग 2500 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो प्रधानमंत्री के खेलो इंडिया और फिट इंडिया विजन की सफलता को दर्शाता है।

मैदान में उतरे भागीरथ चौधरी और दीपक हुड्डा : समापन समारोह के दौरान अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी एवं अर्जुन पुरस्कार विजेता दीपक निवास हुड्डा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी एवं दीपक निवास हुड्डा ने स्वयं भी कबड्डी खेलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया, जिससे मैदान में मौजूद खिलाड़ियों और दर्शकों में जबरदस्त जोश और रोमांच देखने को मिला।

ब्लॉक से जिला स्तर तक प्रतिभाओं को मिला अवसर : भागीरथ चौधरी ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव का आयोजन पहले ब्लॉक स्तर पर किया गया, जिसके बाद 23 से 25 दिसम्बर 2025 तक अजमेर के दो प्रमुख खेल स्थलों पर जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी आगे चलकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र एवं देश का नाम रोशन करेंगे।

विविध खेलों में दिखी प्रतिस्पर्धात्मक भावना : इस महोत्सव के अंतर्गत क्रिकेट, वॉलीबॉल, हॉकी, खो-खो, बास्केटबॉल, कबड्डी, रस्सा कशी, टेबल टेनिस, एथलेटिक्स (100, 200, 400 मीटर, शॉट पुट, लंबी कूद), बैडमिंटन, कुश्ती, कराटे एवं स्केटिंग सहित अनेक खेलों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर पारितोषिक प्रदान किए गए।

खेलो में ये खिलाडी रहे विजेता:-
हॉकी पुरुष वर्ग में विजेता श्रीनगर, उपविजेता अजमेर शहर, हॉकी महिला वर्ग में विजेता अराई, उपविजेता सरवाड़, बास्केटबॉल में पुरुष वर्ग विजेता किशनगढ़, उपविजेता विजयनगर, बास्केटबॉल महिला वर्ग में विजेता अजमेर शहर, खो-खो पुरुष वर्ग में विजेता केकड़ी, उपविजेता सरवाड़, महिला वर्ग में विजेता पीसांगन, उपविजेता सावर, कब्बडी पुरुष वर्ग में विजेता अराई, उपविजेता अजमेर शहर, महिला वर्ग में विजेता अजमेर ग्रामीण, उपविजेता किशनगढ़, योगा पुरुष वर्ग में विजेता अजमेर शहर, उपविजेता अजमेर ग्रामीण, महिला वर्ग में विजेता अजमेर शहर, उपविजेता अजमेर ग्रामीण, वॉलीबाल पुरुष वर्ग में विजेता अजमेर शहर, उपविजेता सावर, महिला वर्ग में विजेता केकड़ी, उपविजेता मसूदा, रस्साकसी पुरुष वर्ग में विजेता किशनगढ़, उपविजेता अराई, महिला वर्ग में विजेता अराई, उपविजेता श्रीनगर, टेबल टेनिस पुरुष वर्ग में विजेता श्रीनगर, उपविजेता पीसांगन, क्रिकेट पुरुष वर्ग में विजेता भिनाय, उपविजेता अजमेर शहर, महिला वर्ग में विजेता श्रीनगर, कुश्ती पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान रहें – 57 कि.ग्रा. विराट भाटी, 61 कि.ग्रा. सुशील कुमार, 65 कि.ग्रा. प्रतीक भामलिया, 70 कि.ग्रा. खेमराज गुर्जर, 74 कि.ग्रा. विनोद गुर्जर, 79 कि.ग्रा. अजय नारायण, 86 कि.ग्रा. मानव, 92 कि.ग्रा. विष्णु चैची, 97 कि.ग्रा. दिलखुश, 125 कि.ग्रा. समीर नायक, कुश्ती महिला वर्ग में प्रथम स्थान रहें – 50 कि.ग्रा. निशा गुर्जर, 53 कि.ग्रा. मनस्वी कंवर, 55 कि.ग्रा. मंजू गुर्जर, 57 कि.ग्रा. गरिमा चौधरी, 59 कि.ग्रा. कृष्णा मालाकार, 62 कि.ग्रा. कृष्णा कंवर, 66 कि.ग्रा. मनीषा चौधरी, 68 कि.ग्रा. निशा चौधरी, 72 कि.ग्रा. कीर्ति मालाकार, 76 कि.ग्रा. सुप्रिया पारीक, 100 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में प्रथम शैतान चौधरी, महिला वर्ग प्रथम कोमल रावत, 200 मित्र दौड़ पुरुष वर्ग में प्रथम मोहित, महिला वर्ग में प्रथम कोमल रावत, 400 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में प्रथम कुलदीप, महिला वर्ग प्रथम सोफिया, गोला फेक पुरुष वर्ग में प्रथम सुमित गुर्जर व महिला वर्ग में सुमन, लम्बी कूद पुरुष वर्ग में प्रथम देवराज, महिला वर्ग में कोमल रावत, स्केटिंग 11 वर्षीय छात्रा वर्ग में प्रथम वाणी जैन व छात्र वर्ग में निर्भय, स्केटिंग आयु छात्रा वर्ग 17 वर्षीय में प्रथम दीर्घवा रायन, व छात्र वर्ग में हर्ष कुमार, बैडमिंटन पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान अर्थ व महिला वर्ग में वर्षा रहीं।

आयोजकों और खिलाड़ियों का जताया आभार : केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने सांसद खेल महोत्सव के सफल आयोजन के लिए आयोजकों, संयोजकों, प्रशासनिक अधिकारियों, स्वयंसेवकों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन आने वाले वर्षों में और भी व्यापक स्वरूप लेगा तथा युवाओं को खेलों के माध्यम से आगे बढ़ने का निरंतर अवसर देता रहेगा।

जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की उपस्थिति : समारोह में देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश भडाणा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता गैना, अजमेर शहर जिलाध्यक्ष श्री रमेश सोनी, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्री जीतमल प्रजापत, अजमेर दक्षिण विधायक श्रीमती अनिता भदेल, जिला कलेक्टर श्री लोकबंधु, सांसद खेल महोत्सव संयोजक देवेन्द्र सिंह शेखावत, भाजपा नेता सुभाष चौधरी, उपमहापौर नीरज जैन, पूर्व जिला प्रमुख पुखराज पहाड़िया, पूर्व उपसभापति श्री राकेश काकड़ा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री करतार जाट, विक्रम सिंह, ACBEO शिवदान सिंह, CBEO जगनारायण, सुभाष वर्मा, समरथ सिंह राठौड़, महेन्द्र सिंह मझेवला, किशन बंग, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, किशनगोपाल दरगढ़, राजेन्द्र रावत, सुधीर पाठक, सहित जनप्रतिनिधि, विभागों के अधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी व आमजन उपस्थित रहें।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *