पुष्कर मेला 2022 विकास प्रदर्शनी उप समिति की बैठक आयोजित |

पुष्कर मेला 2022 विकास प्रदर्शनी उप समिति की बैठक आयोजित |
Spread the love

पुष्कर मेला 2022
विकास प्रदर्शनी उप समिति की बैठक आयोजित

आवाज राजस्थान की
—–
अजमेर, । अन्तर्राष्ट्रीय पुष्कर मेला 2022 के अवसर पर आयोजित होने वाली विकास प्रदर्शनी की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत स्वरूप माथुऱ की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक का आयोजन किया गया।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत स्वरूप माथुर ने बैठक में बताया गया कि पुष्कर मेला शानदार तरीके से भरेगा। इसमें विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया जाना है। विकास प्रदर्शनी के लिए लगायी जाने वाली स्टॉलों एवं उनके आवंटन के संबंध में चर्चा की गई। प्रदर्शनी में स्वयंसेवी संगठनों एवं निजी संस्थानों को भी आमंत्रित किया जाएगा। स्टॉल आवंटन के लिए प्रति फीट के हिसाब से दरों का निर्धारण भी किया गया। साथ ही प्रदर्शनी स्थल पर वाहन व्यवस्था, व्यवसायिक स्टॉलों के सामानों की सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण के सम्बन्ध पुलिस बंदोबस्त के लिए जिला पुलिस अधीक्षक को लिखा जाएगा।
बैठक में बताया गया कि प्रदर्शनी का उद्घाटन तथा समापन के सम्बन्ध में रिव्यू बैठक का आयोजन बुधवार को पुष्कर उपखण्ड कार्यालय में अपराह्न 4 बजे किया जाएगा। इससे पूर्व प्रदर्शनी स्थल का अवलोकन कर कार्य योजना तय की जाएगी। प्रदर्शनी स्थल पर टेंट, पानी एवं विद्युत व्यवस्था के संबंध में भी विचार विमर्श किया गया। प्रदर्शनी को भव्य रूप से आकर्षक बनाने के लिए अतिरिक्त बजट के सम्बन्ध में भी चर्चा की गई। स्टॉल आवंटन के सम्बन्ध में अधिक जानकारी मोबाईल नम्बर 9414435525 अथवा मेलआईडी sidhakarsaini@gmail.com सम्पर्क किया जा सकता है।
इस मौके पर पुष्कर के प्रदर्शनी प्रभारी डॉ. सुधाकर सैनी सहित पशुपालन, कृषि, सूचना एवं जनसम्पर्क, लीड बैंकसहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
विजय कुमार पाराशर
आवाज राजस्थान की
9414302519


Spread the love

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *