निशुकुमार अग्निहोत्री बने उपयुक्त एवं शासन उप सचिव पंचायती राज* *75 आरएएस अफसरों के हुए तबादले*
*निशुकुमार अग्निहोत्री बने उपयुक्त एवं शासन उप सचिव पंचायती राज*
*75 आरएएस अफसरों के हुए तबादले*
आवाज राजस्थान की
———
अजमेर । राज्य सरकार ने एक आदेश जारी करते हुए 75 आरएएस अधिकारियों के तबादले किये हुए है। वहीं 2 राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले निरस्त किये गये है। साथ ही 3 जिलों के सीईओ भी बदले गये है। पंचायतीराज मंत्री रमेश मीणा के विशिष्ट सहायक महेन्द्र कुमार शर्मा का तबादला अतिरिक्त आयुक्त विभागीय जाँच जयपुर में किया गया है। निशुकुमार अग्निहोत्री को उपायुक्त एवं शासन उप सचिव पंचायतीराज संस्थान जयपुर में लगाया गया है।
अजमेर जिले की पूर्व जिला परिषद् सीईओ परशुराम धानका को अतिरिक्त जिला कलक्टर भरतपुर लगाया गया है तथा दाताराम को मुख्यकार्यकारी अधिकारी माड़ा योजना जैसलमेर लगाया गया है। रामकिशोर मीणा को मुख्य कार्यकारी अधिकारी माडा योजना दौसा, रणजीत सिंह मुख्य कार्यकारी अधिकारी माड़ा योजना नागौर के पद पर लगाया गया है। वहीं अरविन्द कुमार सेंगवा को अतिरिक्त कलक्टर दौसा के पद पर नियुक्त किया गया है। तबादला सूची में 75 अधिकारियों को तबादले किये गये है।
विजय कुमार पाराशर
आवाज राजस्थान की
9414302519