महा आरती के साथ अंतर्राष्ट्रीय होली महोत्सव का भव्य शुभारंभ* *शास्त्रीय कलाकार विद्या शाह ने श्रोताओं को किया भाव विभोर* *नृत्य नाटिका मीरा ने दिया भक्ति का संदेश*

महा आरती के साथ अंतर्राष्ट्रीय होली महोत्सव का भव्य शुभारंभ* *शास्त्रीय कलाकार विद्या शाह ने श्रोताओं को किया भाव विभोर* *नृत्य नाटिका मीरा ने दिया भक्ति का संदेश*
Spread the love

*महा आरती के साथ अंतर्राष्ट्रीय होली महोत्सव का भव्य शुभारंभ*
*शास्त्रीय कलाकार विद्या शाह ने श्रोताओं को किया भाव विभोर*
*नृत्य नाटिका मीरा ने दिया भक्ति का संदेश*

अजमेर, 4 मार्च। तीर्थराज पुष्कर सरोवर के ब्रह्म घाट पर शनिवार को विधिवत मंत्रोच्चार के साथ झंडारोहण कर महा आरती के साथ अंतर्राष्ट्रीय होली महोत्सव की भव्य शुरुआत की गई। राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह राठौड ने झंडारोहण एवं महाआरती कर होली महोत्सव का शुभारंभ किया।

पुष्कर के ब्रह्म घाट पर बैंड बाजे ढोल धमाकों के साथ होली महोत्सव का आगाज किया गया। इस अवसर पर पुष्कर के सभी 52 घाटों को विशेष रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया।

इस अवसर पर निगम अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि राजस्थान के त्यौहार राजस्थान की संस्कृति समृद्धि को सुशोभित करते हैं। जिससे राजस्थानीय़ों के जीवन रंग एवं उत्साह से भरा होता है।

उन्होंने कहा कि हमारे लोकगीत एवं लोकनृत्य हमारी परंपराओं एवं संस्कृति को दर्शाते है। राजस्थान के त्योहारों से राजस्थान की लोक संस्कृति की झलक दिखती है।

उन्होंने कहा कि भारत में सबसे ज्यादा त्योहार राजस्थान में मनाए जाते हैं। राजस्थान की पुष्कर की होली को अंतरराष्ट्रीय पटल पर आयाम देने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय होली महोत्सव 2023 का आयोजन किया जा रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय होली महोत्सव में महा आरती के बाद ब्रह्म वाटिका में धार्मिक भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में श्री राम भारतीय कला केंद्र नई दिल्ली के द्वारा नृत्य नाटिका मीरा का प्रस्तुतीकरण किया गया। इसमें मीराबाई के जीवन को दर्शाया गया। कृष्ण भक्ति मैं रचे गए पदों तथा उनकी भावपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। साथ ही भक्ति पदों के प्रति तत्कालीन आमजन की दीवानगी को भी दर्शाया गया। कृष्ण भक्ति से हुए चमत्कारों की संगीतमय प्रस्तुति हुई।

सुप्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत कलाकार विद्या शाह ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। रंगी सारी गुलाबी चुनरिया रे, हमरी अटरिया पे आओ सांवरिया, मन लागो मेरो यार फकीरी में जैसे भजन प्रस्तुत किए। सूरदास जी के पद तुम चलो सबे मिल जाए खेलन होरी ने दर्शकों की आत्मा को भक्ति रंगों से सराबोर कर दिया।

इस अवसर पर संभागीय आयुक्त बी एल मेहरा, पुलिस महानिरीक्षक
रूपिद्र सिंघ, जिला कलक्टर अंशदीप, पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट, अतिरिक्त जिला कलक्टर देविका तोमर, वैभव शर्मा, रामावतार शर्मा, नगर निगम आयुक्त सुशील कुमार, अजमेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त अक्षय गोदारा, उपखंड अधिकारी निखिल कुमार, नगर पालिका के अधिकारी अधिशासी बी एल मीणा, जिला परिषद के विजय सिंह, संदीप कुमार, प्रियंका रघुवंशी, इस्लाम खान, शिव कुमार बंसल, नोरत गुर्जर, अजय तैनगौर, तारा चंद गहलोत, संजय दगदी, ओम डोलिया, हेमंत जोघा, कपिल सारस्वत, सैयद फैसल, मानसिंह रावत, जय शंकर चौधरी, भूपेंद्र सिंह राठौड़ सहित बड़ी संख्या में जिला प्रशासन के आला अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन वर्तिका शर्मा ने किया।

कल रविवार को होली महोत्सव के अंतर्गत पुष्कर में महाआरती पद्म श्री गुलाबो का कालबालिया नृत्य एवं अनुराधा पोरवाल की भजन संध्या का आयोजन होगा!


Spread the love

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *