फाय सागर झील को किया जाएगा पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित निगम अध्यक्ष राठौड़ ने किया फायसागर झील का औचक निरीक्षण

फाय सागर झील को किया जाएगा पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित   निगम अध्यक्ष राठौड़ ने किया फायसागर झील का औचक निरीक्षण
Spread the love

फाय सागर झील को किया जाएगा पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित

निगम अध्यक्ष राठौड़ ने किया फायसागर झील का औचक निरीक्षण

अजमेर, 27 मार्च . फायसागर झील को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने फायसागर झील का आज औचक निरीक्षण किया!

निगम अध्यक्ष राठौड़ ने बताया कि फायसागर का औचक निरीक्षण कर मौके पर जिला कलेक्टर अंशदीप से चर्चा की!

उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत हाल ही में फायसागर झील का सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार किया गया है! अजमेर की जनता की मांग पर राजस्थान पर्यटन विकास निगम फायसागर झील में वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी फ्लाइंग बोट मोटरसाइकिल बोट शिकारा चलाई जा सकती है!

इस अवसर पर निगम अध्यक्ष राठौड़ के साथ पूर्व विधायक डा राजकुमार जयपाल जवाहर फाउंडेशन के प्रभारी शिव कुमार बंसल पार्षद नोरत गुर्जर सर्वेश पारीक हेमंत जोधा भीम सिंह गुल मोहम्मद कल्याण सिंह रावत जय सिंह रावत सहित के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे!


Spread the love

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *