उप महापौर चुनाव: भाजपा-कांग्रेस ने उतारे प्रत्याशी, आज होगा मुकाबला

उप महापौर चुनाव: भाजपा-कांग्रेस ने उतारे प्रत्याशी, आज होगा मुकाबला
Spread the love

उप महापौर चुनाव: भाजपा-कांग्रेस ने उतारे प्रत्याशी, आज होगा मुकाबला
भाजपा ने हेमंत सांखला तो कांग्रेस ने पूर्व पार्षद नोरत गुर्जर को बनाया प्रत्याशी, आज के चुनाव पर टिकी निगाहें
भाजपा और कांग्रेस ने उप महापौर पद के लिए अपने-अपने प्रत्याशियों के नामांकन पेश कर दिए हैं। भाजपा ने हेमंत सांखला को मैदान में उतारा है, वहीं कांग्रेस ने पूर्व पार्षद नोरत गुर्जर को उप महापौर पद का प्रत्याशी बनाया है। दोनों ही दलों के प्रत्याशियों के बीच आज होने जा रहे चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
गौरतलब है कि बुधवार को महापौर पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा की अनामिका शर्मा ने 43 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की थी। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी को 37 मत मिले थे। महापौर चुनाव के परिणाम के बाद अब उप महापौर पद को लेकर दोनों दलों के बीच मुकाबला रोचक हो गया है।
महापौर चुनाव में भाजपा को मिली बढ़त के बाद अब उप महापौर चुनाव में भी पार्टी अपनी जीत का दावा कर रही है। दूसरी ओर, कांग्रेस भी अपने प्रत्याशी की जीत के लिए प्रयासरत है।
ऐसे में आज होने वाले उप महापौर चुनाव में किस दल का प्रत्याशी बाजी मारता है, यह देखना दिलचस्प होगा। अब सभी की निगाहें चुनाव परिणाम पर टिकी हैं और राजनीतिक गलियारों में यही चर्चा है कि उप महापौर चुनाव में ऊंट किस करवट बैठेगा।

admin - awaz rajasthan ki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *