जिलेभर में मनाया संविधान।

संविधान की शपथ ली, पढ़ी प्रस्तावना।

संविधान दिवस मनाया।
संविधान निर्माताओं को किया गया याद।
संगोष्ठी और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता।
शाहपुरा 26 नवम्बर। शाहपुरा जिले के सरकारी गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों सहित न्यायपालिका, कार्यपालिका संस्थानों में मंगलवार को 75वां संविधान दिवस मनाते हुए संविधान निर्माताओं को याद करते हुए कई संगोष्ठी व कई कार्यक्रम आयोजित हुए।
अपर जिला एवं मुख्य न्यायाधीश सानिया हाशमी के निर्देशानुसार मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में तालुका विधिक सेवा समिति के तत्वाधान में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। न्यायालय कि ओर से पेनल अधिवक्ता दिनेश चन्द्र व्यास द्वारा छात्रों को संविधान की विशेषताओ से अवगत कराया व प्रस्तावना मे वर्णित शब्दो जैसे न्याय, स्वतंत्रता, बंधुत्व को विस्तार पूर्वक समझाया। विद्यालय में उपस्थित सभी विद्यार्थियों को संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया। संविधान दिवस के अवसर पर सभी द्वारा संविधान के मूल्यों को आगे बढ़ाने और व अपने कर्तव्यों से देश की शांति, उन्नति और समृद्धि को सुनिश्चित करेने की प्रतिज्ञा ली।। इस मौके पर पीएलवी अभय कुमार गुर्जर, तालुका सचिव शिवराज धाकड शाला प्रधान कमलेश मीणा, राजीव कुमार, दुर्गेश सेन स्टापकर्मी उपस्थित थे।
इसी क्रम के कलक्टर राजेन्द्र सिंह शेखावत की अगुवाई में प्रताप सिंह बारहठ राजकीय महाविद्यालय में भी संविधान दिवस पर संगोष्ठी व संविधान पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस मौके पर शेखावत ने कहा कि भारतीय संविधान राष्ट्र की आत्मा है। हमारा संविधान हमें सशक्त बनाता है। संविधान में जिन अनुच्छेदों और सूचियों का उल्लेख किया गया है, वह प्रत्येक देशवासी के जीवन में उपयोगी है। विद्यार्थीयो को संविधान के महत्व के बारे में बताते हुए शेखावत ने संविधान के द्वारा प्रदान किए गये मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों , डीपीएसपी , विभिन्न एक्ट , संविधान संशोधन सहित विभिन्न प्रावधानों के बारे में विद्यार्थीयो से विस्तार में चर्चा की। कहा कि संविधान प्रत्येक देशवासी को सशक्त बनाने के साथ-साथ जागरूक भी करता है।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने भी संगोष्ठी के माध्यम से भारतीय संविधान की विशिष्ट विशेषताओं पर केंद्रित विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की। संविधान से संबंधित विषयों जैसे प्रस्तावना, संशोधन, अनुच्छेद, रिट, विभिन्न विधेयक, नीतियाँ, महत्वपूर्ण मामले जिनके कारण संविधान में संशोधन हुआ आदि विषयों पर प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रश्नोत्तरी विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य पी आर मीणा सहित कॉलेज की अन्य फैकेल्टी ने संविधान विषय पर अपने विचार रखें तथा शपथ ग्रहण का भी आयोजन किया गया। संगोष्ठी में विभिन्न प्रावधानों का विश्लेषण किया गया और सुझाव दिए गए। स्वतंत्रता, विकेंद्रीकरण और समानता की भारतीय विचारधारा संविधान में स्पष्ट रूप से परिलक्षित होती है।
दर्शकों को भारतीय संविधान के महत्व, दोषों और सुझावों को प्रभावित करने वाले एक लंबे सत्र के बाद संगोष्ठी समाप्त हुई। इस दौरान समाज कल्याण अधिकारी राम अवतार जाट , महाविद्यालय स्टाफ सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
