Spread the love

शाहपुरा की ग्रीन लिटिल स्टार कुमावत पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री।
फिल्म निर्माता शत्रुघ्न महत्तो ने की घोषणा।
जल्द शुरू होगी शूटिंग।
जल्द गूंजेगा लाइट-एक्शन- कैमरा:
शाहपुरा, 15अप्रैल 2026।
शाहपुरा निवासी रामधन कुमावत की 13 साल की बेटी और भीलवाड़ा जिले की नन्ही पर्यावरण योद्धा श्रेया कुमावत, जिन्हें राजस्थान में ग्रीन लिटिल स्टार के नाम से जानती है, अब वैश्विक स्तर पर अपनी प्रेरणा की चमक बिखेरेंगी। झारखंड की प्रसिद्ध फिल्म सिटी धनबाद के बैनर तले श्रेया के जीवन और उनके पर्यावरण संरक्षण के संघर्ष पर एक विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म का निर्माण होने जा रहा है।
पर्यावरण योद्धा ग्रीन लिटिल स्टार के संघर्ष की गाथा: प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और निर्देशक शत्रुघ्न महत्तो ने अपने स्टूडियो से आधिकारिक संदेश जारी कर इस प्रोजेक्ट की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि इस डॉक्यूमेंट्री का शीर्षक पर्यावरण योद्धा: ग्रीन लिटिल रखा गया है। यह फिल्म केवल एक जीवनी नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति एक अबोध बच्ची के निस्वार्थ प्रेम, उसके अथक संघर्ष और समाज को जगाने के संकल्प का जीवंत चित्रण होगी।
महत्तो ने इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के लिए स्थानीय शासन-प्रशासन और आम जन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि श्रेया की कहानी आज के युग में हर नागरिक के लिए एक मिसाल है। हमारा उद्देश्य इस फिल्म के जरिए पर्यावरण संरक्षण के संदेश को घर-घर तक पहुँचाना है।
जल्द गूंजेगा लाइट-एक्शन- कैमरा: श्रेया के पिता रामधन कुमावत ने बताया कि फिल्म की शूटिंग जल्द ही राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में शुरू की जाएगी, जहाँ श्रेया के बचपन और उनके द्वारा किए गए पौधरोपण व पर्यावरण जागरूकता अभियानों को फिल्माया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि शाहपुरा की नन्हीं पर्यावरण स्टार एक छोटी सी बच्ची लोक डाउन के समय से ही अपने नन्हे हाथों से क्षेत्र को धरा को हरा-भरा करने का बीड़ा उठाया। सैकड़ों पौधे तैयार किए। वृक्षारोपण अभियान,जैविक खाद, जैविक सब्जियों, अपशिष्ट कचरा प्रबंधन, सीड बॉल, प्लास्टिक पुनः उपयोग, गौरैया संरक्षण एवं बिना मिट्टी पौधों के नवाचार सहित पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अभियानों में भाग लिया।

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *