Spread the love

शाहपुरावासियों की दशकों पुरानी समस्या का अंत।
तहनाल गेट तालाब की चादर पर पुलिया निर्माण शुरू।
विधायक डॉ. लालाराम बैरवा की पहल पर जगी विकास की नई उम्मीद।
11.50 लाख की लागत से 100 फीट लंबी पुलिया बनेगी।
शाहपुरा15 अप्रैल 2026।

कस्बे के तहनाल गेट क्षेत्र वासियों के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आया। मानसून के दौरान जलभराव के कारण टापू बन जाने वाले इस मार्ग पर अब जल्द ही आवागमन सुगम होगा। विधायक डॉ. लालाराम बैरवा के प्रयासों से तालाब की चादर पर भव्य पुलिया निर्माण का कार्य विधिवत भूमि पूजन के साथ शुरू हो गया है।भाजपा

नगर मंडल अध्यक्ष पंकज सुगंधि ने बताया कि बारिश के दिनों में तालाब लबालब होते ही यहाँ चादर चलने लगती थी, जिससे इंसानों के साथ-साथ पशुओं का निकलना भी दूभर हो जाता था। विधायक ने जनता की इस पीड़ा को समझते हुए स्वयं संज्ञान लिया और नगर पालिका प्रशासन को प्राथमिकता के साथ इसका प्रस्ताव तैयार कर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
तहनाल गेट क्षेत्र वासियों एवं स्थानीय निवासियों ने विधायक डॉ. लालाराम बैरवा और पालिका प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।
सुगंधि ने बताया कि नगर पालिका द्वारा 11 लाख 50 हजार रुपए की लागत से 100 फिट लंबी, 24 फीट चौड़ी, 4 फिट ऊंची बनने वाली पुलिया का भाजपा जिला मंत्री राजेन्द्र बोहरा, नगर अध्यक्ष पंकज सुगंधी, महामंत्री राजाराम पोरवाल, उपाध्यक्ष सीताराम बैरवा सहित प्रमोद छिपा, निवर्तमान पार्षद स्वराज सिंह, मुकेश मालावत, पवन सुखवाल और कई वार्डवासियों ने
विधिवत भूमि पूजन के साथ कार्य शुरू करवाया।

यह पुलिया सिर्फ ईंट-पत्थर का निर्माण नहीं, बल्कि हज़ारों वार्डवासियों की सुविधा का मार्ग है। अब बारिश में तहनाल गेट का संपर्क कस्बे से नहीं कटेगा। रास्ता सुगम होगा। लालाराम बैरवा, विधायक,शाहपुरा

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *