ई-मित्र केंद्र पर सरपंच, पटवारी और व्याख्याता की फर्जी सीलें
ई-मित्र केंद्र पर सरपंच, पटवारी और व्याख्याता की फर्जी सीलें
मसूदा नंदवाड़ा गांव में ई-मित्र केंद्रों के निरीक्षण के दौरान फर्जी और अनधिकृत सीलों का मामला सामने आया है। एक संचालक के पास सरपंच, पटवारी और व्याख्याता की सीलें मिलने पर उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। यह कार्रवाई एसडीओ दीपशिखा के निर्देश पर की गई।
तहसीलदार बिजयनगर की सूचना पर आईटी विभाग की टीम ने. जांच की। टीम ने ग्राम पंचायत क्षेत्र के 5 ई-मित्र केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुखराज कुम्हार (कोड K119239406) के केंद्र से अनधिकृत सीलें मिलीं।
ऑनलाइन आवेदनों में इन सीलों के इस्तेमाल की पुष्टि भी हुई। इसके बाद संबंधित ई-मित्र केंद्र को नियमों के तहत ब्लैकलिस्ट कर दिया गया। अन्य केंद्रों पर ओवरचार्जिंग, रेट लिस्ट न लगाने, बिना अनुमति संचालन और आईडी कार्ड से जुड़ी अनियमितताएं भी मिलीं। इन मामलों में पेनल्टी लगाई और संचालकों को नियम पालना की हिदायत दी गई।