साप्ताहिक समन्वय बैठक जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित हुई।

Spread the love

साप्ताहिक समन्वय बैठक आयोजित

अजमेर, 27 अप्रैल। साप्ताहिक समन्वय बैठक जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित हुई।

जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने कहा कि बजट घोषणाओं से संबंधित कार्य त्वरित गति से होने चाहिए। पूर्व वित्तीय वर्ष की बजट घोषणाओं के प्रगतिरत कार्यों को पूर्ण कराएं। बजट घोषणाओं के अप्रारम्भ कार्यों को प्रारम्भ कराए। साथ ही प्रगतिरत कार्यों के कार्य की गति बढ़ाए। बजट घोषणाओं के राज्य स्तर पर निर्णय से संबंधित प्रकरणों के लिए जिला प्रशासन के माध्यम से सक्षम स्तर से फॉलो करें।

उन्होंने कहा कि सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करें। प्रकरणों को 30 दिन से पूर्व ही निस्तारित करने का प्रयास किया जाना चाहिए। सीपी ग्राम एवं जन सुनवाई के प्रकरणों की प्राथमिकता तय करें। औसत निस्तारण दिवस को कम करने के लिए कार्य योजना बनाएं। जिला स्तरीय अधिकारी प्रति सप्ताह 10-10 प्रकरणों की समीक्षा करेंगे। इसकी समीक्षा रिपोर्ट से जिला मुख्यालय को अवगत कराएंगे। असंतुष्ट श्रेणी के प्रकरणों की क्रॉस चैकिंग अन्य सक्षम अधिकारी से करवाई जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शुद्ध पेयजल की सप्लाई सुनिश्चित होनी चाहिए। विभिन्न स्थानों पर पेयजल की गुणवता तथा पाईप लाईन की जांच करें। जिले में चलाए गए हेण्डपम्प मरम्मत अभियान के पश्चात खराब होने वाले हेण्डपम्पों को तुरन्त मरम्मत करें। विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का तत्काल निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को पाबन्द किया।

उन्होंने कहा कि फ्लैगशिप योजनाओं के लक्ष्यों को पूर्ण करने के लिए कार्य में तेजी लाई जानी चाहिए। इस माह से ही योजनाओं के लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए कार्य करें। लक्ष्यों को मासिक आधार पर विभाजित करके कार्य करने से आसानी रहेगी। योजना के लक्षित समूह तक पहुंच बनाने के लिए जनजागरूकता बढ़ाएं। इसी प्रकार जनगणना-2027 का कार्य भी आने वाले दिनों में किया जाएगा। इसके लिए भी आवश्यक तैयारी पूर्व में कर ली जाए।

इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री राम प्रकाश, अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती वन्दना खोरवाल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *