देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश भड़ाना ने गुरु पूर्णिमा पर संत-महात्माओं का किया सम्मान

देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश भड़ाना ने गुरु पूर्णिमा पर संत-महात्माओं का किया सम्मान
Spread the love

देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश भड़ाना ने गुरु पूर्णिमा पर संत-महात्माओं का किया सम्मान

गुरु परंपरा के सम्मान और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश

अजमेर, 29 जुलाई। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेशभर में संत-महात्माओं और गुरु परंपरा के सम्मान का विशेष आयोजन किया गया।

इसी क्रम में देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश भड़ाना ने अजमेर में विभिन्न मंदिरों एवं आश्रमों में पहुंचकर संत-महात्माओं एवं गुरुओं का सम्मान किया तथा मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का गुरु वंदन संदेश भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्री भड़ाना ने मदार गेट स्थित श्री श्री 108 महंत रामकिशोर जी महाराज, नया बाजार स्थित नरसिंह मंदिर तथा पहाड़गंज स्थित गंगा मैया मंदिर पहुंचकर संत महात्माओं का अभिनंदन किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की।

इस अवसर पर श्री भड़ाना ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। गुरु केवल ज्ञान का प्रकाश ही नहीं फैलाते, बल्कि समाज को नैतिकता, संस्कार और सेवा का मार्ग भी दिखाते हैं। संत-महात्माओं का सान्निध्य समाज में सद्भाव, आध्यात्मिक चेतना और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करता है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। गुरु पूर्णिमा पर संत-महात्माओं का सम्मान इसी भावना का प्रतीक है तथा समाज को अपनी गौरवशाली गुरु परंपरा से जोड़ने का एक सार्थक प्रयास है।

श्री भड़ाना ने कहा कि वर्तमान समय में संतों और गुरुओं के आदर्श समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। उनके विचार मानवता, सेवा, करुणा और परोपकार की भावना को सशक्त बनाते हैं तथा सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

admin - awaz rajasthan ki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *