नसीराबाद में धूमधाम से हुआ गणपति विसर्जन, नम आंखों से दी बप्पा को विदाई
नसीराबाद। (अनिल लोहरे) गणेश महोत्सव के समापन पर नसीराबाद में श्रद्धा और उत्साह के साथ गणपति विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच गणपति बप्पा की शोभायात्रा निकाली। मार्ग में श्रद्धालुओं ने नृत्य करते हुए बप्पा के जयकारे लगाए और एक-दूसरे को गणेशोत्सव की शुभकामनाएं दीं।विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं ने नम आंखों से गणपति बप्पा को विदाई दी। भक्तों ने श्रद्धा के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।गणपति विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे आयोजन में धार्मिक उल्लास और श्रद्धा का माहौल बना रहा।