अजमेर में बड़ल्या, सिलोरा, पीसांगन और केकड़ी की ग्राम पंचायतों की आरक्षण लॉटरी पूरी

अजमेर में बड़ल्या, सिलोरा, पीसांगन और केकड़ी की ग्राम पंचायतों की आरक्षण लॉटरी पूरी
Spread the love

10 पंचायत समितियों की 261 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों का आरक्षण; चार पंचायत समितियों की वार्डवार स्थिति सामने आई

अजमेर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत अजमेर जिले में ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के आरक्षण की लॉटरी 24 सितंबर को उपखंड स्तर पर निकाली जा रही है। राज्य स्तर पर भी सरपंच और वार्ड पंच पदों की आरक्षण लॉटरी 24 सितंबर को निर्धारित की गई थी।

अजमेर जिले में अजमेर ग्रामीण, बड़ल्या, पीसांगन, सावर, सरवाड़, केकड़ी, अरांई, सिलोरा, श्रीनगर और भिनाय—कुल 10 पंचायत समितियां हैं। इन पंचायत समितियों के प्रधान, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य पदों की आरक्षण लॉटरी 23 सितंबर को जिला मुख्यालय पर निकाली जा चुकी है।

अब ग्राम पंचायत स्तर पर सामने आई जानकारी में बड़ल्या, सिलोरा, पीसांगन और केकड़ी पंचायत समितियों की सरपंच पदों की आरक्षण स्थिति स्पष्ट हो गई है।

बड़ल्या में 12 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित

बड़ल्या पंचायत समिति की 25 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों की लॉटरी में 3 एससी, 5 ओबीसी और 17 अनारक्षित पद रहे। इनमें कुल 12 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

आरक्षण श्रेणीग्राम पंचायत
एससी ओपनसराधना, रामनेर की ढाणी
एससी महिलानारेली
ओबीसी ओपनरसलपुरा, मुहामी, मगरा
ओबीसी महिलाखोड़ा, हटूंडी
एसटीकोई नहीं
अनारक्षित ओपनआम्बा मसीना, तबीजी, सेदरिया, पालरा, बीर, भूडोल, गोडियावास, सराना
अनारक्षित महिलाबड़ल्या, दाता, खाजपुरा, नदी प्रथम, मियापुर, बड़गांव, भावता, जाटिया, बूबानी

सिलोरा में 18 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित

सिलोरा पंचायत समिति में कुल 36 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें 7 एससी, 7 ओबीसी और 22 अनारक्षित श्रेणी में हैं। कुल 18 सरपंच पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।

आरक्षण श्रेणीग्राम पंचायत
एससी ओपनबड़गांव, ढाणी पुरोहितान, पिंगलोद, सिनोदिया
एससी महिलाकोटड़ी, नवा, रलावता
ओबीसी ओपनबरना, हरमाड़ा, मोतीपुरा, सरगांव
ओबीसी महिलाबांदरसिंदरी, भदूण, पाटन
एसटीकोई नहीं
अनारक्षित ओपनअमरपुरा, चीताखेड़ा, डींडवाड़ा, जाजोता, करकेड़ी, खातोली, नलू, पनेर, फलौदा, सुरसुरा
अनारक्षित महिलाभिलावट, बुहारू, काढ़ा, कूचील, नोसल, रूपनगढ़, श्री निम्बार्कतीर्थ, सिलोरा, थल, टिकावड़ा, तिलोनिया, त्योद

पीसांगन में 13 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित

पीसांगन पंचायत समिति में 26 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें 4 एससी, 5 ओबीसी और 17 अनारक्षित श्रेणी के पद हैं। कुल 13 सरपंच पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

आरक्षण श्रेणीग्राम पंचायत
एससी ओपनगोला, केसरपुरा-मेवाड़िया
एससी महिलापृथ्वीराज खेड़ा, अमरगढ़
ओबीसी ओपनबुडवाड़ा, शिवपुरा, केसरपुरा
ओबीसी महिलारामपुरा डाबला, जेठाना
एसटीकोई नहीं
अनारक्षित ओपनभटसूरी, पिचौलिया, करनोस, लीड़ी, भगवानपुरा, डोडियाना, लामाना, जसवंतपुरा
अनारक्षित महिलानागेलाव, मांगलियावास, गोविंदगढ़, अलीपुरा, कालेसरा, दांतड़ा, ब्रिकचियावास, मकरेड़ा, पगारा

पीसांगन की 26 ग्राम पंचायतों की क्रमवार सूची

क्र.ग्राम पंचायतआरक्षण
1गोविंदगढ़सामान्य महिला
2जसवंतपुरासामान्य
3भगवानपुरासामान्य
4पिचौलियासामान्य
5बुडवाड़ाओबीसी
6रामपुरा डाबलाओबीसी महिला
7पगारासामान्य महिला
8केसरपुरा-मेवाड़ियाएससी
9करनोससामान्य
10नागेलावसामान्य महिला
11अलीपुरासामान्य महिला
12गोलाएससी
13लामानासामान्य
14लीड़ीसामान्य
15मांगलियावाससामान्य महिला
16ब्रिकचियावाससामान्य महिला
17केसरपुराओबीसी
18मकरेड़ासामान्य महिला
19डोडियानासामान्य
20दांतड़ासामान्य महिला
21कालेसरासामान्य महिला
22भटसूरीसामान्य
23जेठानाओबीसी महिला
24शिवपुराओबीसी
25अमरगढ़एससी महिला
26पृथ्वीराज खेड़ाएससी महिला

केकड़ी में 11 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित

केकड़ी पंचायत समिति में कुल 22 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें 6 एससी, 4 ओबीसी, 1 एसटी और 11 अनारक्षित पद हैं। कुल 11 सरपंच पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।

आरक्षण श्रेणीग्राम पंचायत
एससी ओपनकादेड़ा, लसाड़िया, खवास
एससी महिलाबघेरा, रामपाली, जूनिया
ओबीसी ओपननायकी, अजगरा
ओबीसी महिलामानखंड, निमोद
एसटीकोहड़ा
अनारक्षित ओपनलल्लाई, कालेड़ा कृष्ण गोपाल, मोलकिया, सरसड़ी, प्रान्हेड़ा
अनारक्षित महिलाभीमड़ावास, कणोंज, भराई, देवगांव, मेवदाकलां, सलारी

एक नजर में चार पंचायत समितियों का आरक्षण

पंचायत समितिकुल ग्राम पंचायतएससीओबीसीएसटीअनारक्षितमहिला आरक्षण
बड़ल्या253501712
सिलोरा367702218
पीसांगन264501713
केकड़ी22641111

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *