कृषि संकाय की छात्राओं की प्रोत्साहन राशि के लिए होंगे ऑनलाईन आवेदन राज किसान साथी पोर्टल पर होगा ऑनलाईन आवेदन

कृषि संकाय की छात्राओं की प्रोत्साहन राशि के लिए होंगे ऑनलाईन आवेदन राज किसान साथी पोर्टल पर होगा ऑनलाईन आवेदन
Spread the love

अजमेर | कृषि विभाग राज्य योजना में कृषि शिक्षा में अध्ययनरत छात्राओं के प्रोत्साहन राशि के आवेदन राज किसान साथी पोर्टल पर किए जा सकते है।

जिला परिषद के संयुक्त निर्देशक कृषि (विस्तार) ने बताया कि कृषि विषय लेकर सीनियर सैकण्डरी में अध्ययनरत छात्राओं को राशि 15 हजार रूपये प्रतिवर्ष की दर से 11 वीं एवं 12 वीं कक्षा के लिए देय है। इसी प्रकार कृषि स्नातक एवं स्नातकोत्तर शिक्षा में अध्ययनरत छात्राओं को 25 हजार रूपये राशि प्रतिवर्ष तथा कृषि विषय में पीएचडी में अध्ययनरत छात्राओं को 40 हजार रूपये प्रतिवर्ष देय है।

योजना में 31 जनवरी 2027 तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। पोर्टल पर छात्राओं को अपनी पिछली कक्षा की अंक तालिका एवं राजस्थान के मूल निवासी होने का प्रमाण-पत्र अपलोड करना होगा। छात्राओं द्वारा कक्षा में अध्ययन का सही वर्ष ही अंकन किया जाए। छात्रा जिस कक्षा में अध्ययन कर रही है उसके लिए संस्था की ओर से प्रमाण पत्र दिया जाना है।

संस्था प्रधान को देना होगा ऑनलाइन प्रमाण पत्र

राज किसान साथी पोर्टल पर जनाधार के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करने के बाद स्कूल एवं महाविद्यालय को छात्रा के फार्म का भौतिक सत्यापन करना होगा। इसके बाद इस फार्म को संयुक्त निदेशक कृषि को भेजा जाएगा। इस बीच संस्था प्रधान को कृषि संकाय की कक्षा में अध्ययनरत होने का प्रमाण-पत्र देना होगा। छात्रा की ओर से इसी कक्षा में पुनः प्रवेश नहीं लिया है। साथ ही छात्रा अनुत्तीर्ण भी नहीं हुई है। इस आशय का प्रमाण-पत्र संस्था की ओर से ऑनलाइन जारी करना होगा। इस योजना के लिए संस्था प्रधान को 31 मार्च 2027 से पूर्व छात्राओं का ई-साईन प्रमाण भेजना अनिवार्य है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *