22 एवं 23 तारीख को दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर

22 एवं 23 तारीख को दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर
Spread the love

दिनांक 13 मई 26 आज भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया l भारतीय जनता पार्टी अजमेर शहर द्वारा पूरे देश में आयोजित हो रहे दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण किया l प्रदेश नेतृत्व के निर्देश अनुसार आगामी 22 एवं 23 तारीख को आयोजित होने वाले जिला प्रशिक्षण शिविर के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही है l इसी क्रम में जिला अध्यक्ष रमेश सोनी के नेतृत्व में भाजपा अजमेर शहर के पदाधिकारीयो एवं कार्यकर्ताओं द्वारा प्रशिक्षण शिविर हेतु चिन्हित स्थल ‘जॉलीवुड रिजॉर्ट’ पुष्कर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया l निरीक्षण के दौरान शिविर स्थल पर आवास, प्रशिक्षण शिविर हॉल, प्रदर्शनी स्थान, भोजन,बैठक व्यवस्था, स्वच्छता,पार्किंग और तकनीकी सुविधाओं सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का सुक्षमता से अवलोकन किया गया l जिला अध्यक्ष रमेश सोनी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं संबंधित व्यवस्थापको को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित यह प्रशिक्षण शिविर संगाठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा इसे पूर्ण अनुशासन सुव्यवस्था एवं भव्यता के साथ संपन्न कराया जाएगा,उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है,और ऐसे प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने संगाठनात्मक कौशल विकसित करने तथा जन सेवा के प्रति और अधिक समर्पित करने का कार्य करते हैं, शिविर के माध्यम से पार्टी के विचारधारा संगठन की कार्य पद्धति सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं आगामी कार्यक्रम को लेकर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा इस अवसर पर भाजपा शहर के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे सभी ने मिलकर शिविर को सफल बनाने हेतु अपने सुझाव एवं जिम्मेदारियां साझा की l निरीक्षण के दौरान जिला महामंत्री राजेश घाटे, जिला उपाध्यक्ष सतीश बंसल,जिला मंत्री चंद्रेश सांखला, जिला मंत्री अंकित गुर्जर,जिला कार्यालय प्रभारी सुनील जैन एवं मंडल अध्यक्ष रचित कच्छावा उपस्थित रहे l

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com