ग्राम रथ अभियान में विधायक कानावत ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

ग्राम रथ अभियान में विधायक कानावत ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
Spread the love

आवाज़ राजस्थान की | मसूदा

कुशलपुरा में ‘ग्राम रथ अभियान’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में वीरेन्द्र सिंह कानावत ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश भी दिए।

कार्यक्रम में LED मोबाइल वैन के माध्यम से आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अभियान का उद्देश्य सरकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाकर अधिक से अधिक पात्र लोगों को लाभान्वित करना रहा।

विधायक कानावत ने ग्रामीणों से योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने की अपील करते हुए कहा कि राज्य सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *