महात्मा गांधी विद्यालय में स्वामी विवेकानंद प्रतिमा का लोकार्पण

महात्मा गांधी विद्यालय में स्वामी विवेकानंद प्रतिमा का लोकार्पण
Spread the love

आवाज़ राजस्थान की | नसीराबाद | अनिल लोहरे

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ खंड नसीराबाद के तत्वावधान में अजमेर रोड स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एबीआरएसएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर नारायण लाल गुप्ता रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एबीआरएसएम (विद्यालय शिक्षा) के प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार लखारा ने की।

विशिष्ट अतिथियों के रूप में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अजमेर जिला संघ चालक एवं उद्योगपति गोविंद नारायण जिन्दल, प्रदेश कोषाध्यक्ष कैलाश चंद्र कछावा तथा प्रदेश निर्वाचन अधिकारी महावीर प्रसाद वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा, जिला मंत्री गुमान सिंह जादौन, जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह नरूका, जिला संगठन मंत्री सत्य नारायण शर्मा सहित जिला एवं खंड कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया।

समारोह में स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा और संस्कारों के महत्व पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, पदाधिकारी एवं गणमान्यजन मौजूद रहे।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *