NEET पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का जयपुर में बड़ा प्रदर्शन, अजमेर ग्रामीण से हजारों कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा मुख्यालय घेराव

NEET पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का जयपुर में बड़ा प्रदर्शन, अजमेर ग्रामीण से हजारों कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा मुख्यालय घेराव
Spread the love

जयपुर/अजमेर। नीट-2026 पेपर लीक मामले को लेकर राजस्थान की राजनीति गरमा गई है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बुधवार को जयपुर में भाजपा सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के खिलाफ कांग्रेस ने बड़ा प्रदर्शन किया। इस दौरान किशनगढ़ विधायक एवं अजमेर ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. विकास चौधरी के नेतृत्व में अजमेर ग्रामीण से हजारों कार्यकर्ता जयपुर पहुंचे और भाजपा प्रदेश मुख्यालय का घेराव किया।

सुबह से ही अजमेर ग्रामीण और किशनगढ़ क्षेत्र से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जयपुर के लिए रवाना होना शुरू हो गया था। सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे, जहां से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की अगुवाई में भाजपा मुख्यालय तक पैदल मार्च निकाला गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और एनटीए के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

“छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं”

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए डॉ. विकास चौधरी ने कहा कि नीट-2026 पेपर लीक देश के लाखों मेहनती छात्रों और उनके परिवारों के सपनों पर चोट है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार तीसरे वर्ष नीट परीक्षा में गड़बड़ी होना एनटीए की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार इस पूरे मामले में जवाब देने के बजाय आरोपियों को बचाने में लगी हुई है, जबकि देशभर के छात्र न्याय की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।

बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

इस विरोध प्रदर्शन में अजमेर ग्रामीण के ब्लॉक अध्यक्ष, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवादल के पदाधिकारी, जिला परिषद सदस्य, सरपंच और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। जयपुर में हुए इस प्रदर्शन को कांग्रेस ने छात्रों के हितों की लड़ाई बताते हुए इसे ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन करार दिया।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *