मदन राठौड़ बोले- पेट्रोल, डीजल और गैस की कोई कमी नहीं, विपक्ष फैला रहा भ्रम

मदन राठौड़ बोले- पेट्रोल, डीजल और गैस की कोई कमी नहीं, विपक्ष फैला रहा भ्रम
Spread the love

जयपुर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य और देश में पेट्रोल, डीजल और गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल ईंधन के दुरुपयोग को रोकने और संसाधनों के संतुलित उपयोग पर जोर दे रही है।

मदन राठौड़ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष केवल हंगामा और दुष्प्रचार करने में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि दूसरे देशों की तुलना में भारत में स्थिति बेहतर है और आमजन को घबराने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम केवल भ्रम फैलाना रह गया है, जबकि सरकार आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए काम कर रही है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और जिम्मेदारी के साथ संसाधनों का उपयोग करने की अपील की।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *