देवलियाकलां पंचायत के पट्टो की जांच मे कमेटी की गति धीमी, आरोपी तलाश रहे है रास्ते

Spread the love

देवलियाकलां पंचायत के पट्टो की जांच मे कमेटी की गति धीमी, आरोपी तलाश रहे है रास्ते

अजमेर। ग्राम पंचायत देवलिया कलां में कथित फर्जी नीलामी बोली और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए व्यावसायिक भूखंडों एवं दुकानों के पट्टे जारी करने के मामले में शिकायतकर्ता ने जिला परिषद के सीईओ को शिकायत भेजकर जांच में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं।

हैं।

शिकायतकर्ता वार्ड पंच शिवराज सिंह ने आरोप लगाया है कि जिला परिषद की ओर से जांच के लिए गठित कमेटी फर्जी नीलामी बोली, फर्जी व्यवसायिक भूखंडों तथा दुकानों के पट्टों की गंभीरता से जांच नहीं कर रही है। जांच कमेटी की रफ्तार बहुत धीमी है जिस से की आरोपी को बचाव व अन्य रास्ते तलाशने के साथ साथ साक्ष्य हटाने व बैक डेट मे खानापूर्ति का समय मिल रहा है जिस से जांच की पार्दशिता पर प्रशन चिन्ह लग रहा है

जांच में यह मुद्दे शामिल नहीं किए

ग्राम पंचायत के खाते में करोड़ों रुपए जिले के बाहर स्थित एचडीएफसी बैंक खाते के माध्यम से जमा कराए ₹ गए, जिसकी जांच भी अब तक नहीं की गई है। उल्लेखनीय है कि वार्ड पंच शिवराज सिंह ने फर्जी नीलामी को निरस्त करने तथा जारी किए गए पट्टों को रद्द करने की मांग की थी। उनका कहना था कि एचडीएफसी बैंक विजयनगर में सरपंच के खाते में आई राशि की भी जांच कर उसमें शामिल सभी दोषियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *