बीडीओ नारेली पंचायत के दस्तावेज एसीबी को कराए उपलब्ध 2013-14 मे जारी पट्टो की होगी जांच

Spread the love

बीडीओ नारेली पंचायत के दस्तावेज एसीबी को कराए उपलब्ध 2013-14 मे जारी पट्टो की होगी जांच

अजमेर।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राम प्रकाश ने पंचायत समिति श्रीनगर के विकास अधिकारी को निर्देश जारी कर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) को ग्राम पंचायत नारेली में वर्ष 2013-14 में जारी पट्टों और पंचायत भूमि प्रबंधन से संबंधित दस्तावेज और जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है। सीईओ की ओर से जारी आदेश के अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो स्पेशल यूनिट अजमेर के पत्र के संदर्भ में ग्राम पंचायत नारेली में वर्ष 2013-14 के दौरान पंचायत भूमि प्रबंधन और पट्टा जारी करने संबंधी मामलों की जांच की जा रही है।

ऑडिट रिपोर्ट में लगाए आक्षेप

इस दौरान लेखा परीक्षक द्वारा तैयार की गई ऑडिट रिपोर्ट में लगाए गए आक्षेपों पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई तथा शिकायतों की जांच रिपोर्ट की प्रमाणित प्रतियां मांगी गई हैं। इसके अलावा वर्ष 2013-14 में जारी किए गए पट्टों के मामले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई और जांच रिपोर्ट भी सीधे एसीबी स्पेशल यूनिट अजमेर को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *