गंगा जल संरक्षण जन अभियान जिलेभर में विभिन्न गतिविधियां आयोजित

Spread the love

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026

गुरूवार को आयोजित होगी गतिविधियां

अजमेर, 27 मई। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान जिलेभर में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। जिला कलक्टर लोक बन्धु ने बताया कि अभियान के अन्तर्गत गुरूवार को 28 मई को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा रेल्वे स्टेशन, बस स्टेण्ड, कृषि उपज मण्डी समिति आदि सार्वजनिक स्थानों पर वन्दे गंगा जल सेवा, आरटीडब्ल्यूएचएस तकनीक की जानकारी देना, जल बचत हेतु जन जागृति कार्यक्रमों का आयोजन, जल परीक्षण अभियान और भू-जल विभाग द्वारा कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के तहत कार्यों का अवलोकन एवं नवीन स्वीकृति, कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के तहत सम्पादित कार्यों का जल संचय जन भागीदारी-2.0 पोर्टल पर इन्द्राज करना। साथ ही सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा राजकीय भवनों में स्थित आरटीडब्ल्यूएचएस की साफ-सफाई एवं मरम्मत, रोड साइड पौधारोपण हेतु अग्रिम तैयारी की जाएगी। उद्योग विभाग द्वारा इस दिन जल उपयोग अंकेक्षण, कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के तहत कार्यों का लोकार्पण एवं नवीन स्वीकृति, औद्योगिक संस्थानों, निजी एवं सरकारी कार्यालयों को ग्रीन ऑफिस इनिशिएटिव और एनर्जी ऑडिट तथा ग्रीन बजट के संबंध में जानकारी दी जाएगी।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *