अजमेर में 21 जून को आयोजित होगा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Spread the love

अजमेर में 21 जून को आयोजित होगा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

अजमेर, 27 मई। जिले में आगामी 21 जून को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिसके सफल संचालन को लेकर विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए समयबद्ध तरीके से पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं।

अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री नरेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि इस वर्ष योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार प्रातः 7 से 8 बजे तक आयोजित किया जाएगा। तैयारियों को सुचारू बनाने के लिए आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक एवं उनकी टीम को प्रातः 6 बजे तक तथा अन्य समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों व कार्मिकों को प्रातः 6.30 बजे तक अनिवार्य रूप से आयोजन स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रशासनिक स्तर पर व्यापक कार्य योजना तैयार की गई है। इसके तहत सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की कमान पुलिस विभाग संभालेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक ब्लॉक और ग्राम पंचायत मुख्यालय पर योग दिवस का सफल आयोजन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी (जिला परिषद) और उपखण्ड अधिकारियों को दी गई है।

उन्होंने बताया कि योग दिवस को व्यापक जन-आंदोलन बनाने के लिए शिक्षण संस्थानों और युवाओं की भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया है। इसके तहत शिक्षा विभाग के अधिकारियों को ग्राम पंचायत स्तर पर कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों व छात्राओं को आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, हाडा रानी बटालियन, केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल और राजकीय महाविद्यालयों के समस्त स्टाफ व विद्यार्थियों को भी जिला स्तरीय आयोजन में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *