प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी बधाईपीएम को लिखा पत्र, कहा- विकसित भारत की संकल्पना के शिल्पी हैं नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी बधाईपीएम को लिखा पत्र, कहा- विकसित भारत की संकल्पना के शिल्पी हैं नरेंद्र मोदी
Spread the love

जयपुर, 10 जून। प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण करने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma ने प्रधानमंत्री Narendra Modi को पत्र लिखकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने राजस्थान की साढ़े आठ करोड़ जनता की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए प्रधानमंत्री के नेतृत्व, राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सदैव सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवा विकास और गरीबों के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक एवं दूरगामी निर्णय लिए गए हैं, जिनसे देश में विकास, आत्मविश्वास और जनभागीदारी का नया वातावरण बना है।

मुख्यमंत्री ने लिखा कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच और प्रभावी नेतृत्व के कारण आज भारत वैश्विक मंच पर नई पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि “मोदी है तो मुमकिन है” का विश्वास देश के 140 करोड़ नागरिकों में नई ऊर्जा और आशा का संचार कर रहा है।

पत्र में मुख्यमंत्री ने राजस्थान को मिली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश को राम जल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता, जयपुर मेट्रो फेज-2, माही-बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा परियोजना सहित कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों की सौगात मिली है। साथ ही रिफाइनरी परियोजना और दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के अंतर्गत विकसित हो रहे औद्योगिक क्षेत्रों ने राजस्थान के विकास को नई गति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की कई महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी पहल राजस्थान की धरती से शुरू हुई हैं। झुंझुनूं से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के राष्ट्रीय विस्तार, पोषण अभियान के शुभारंभ तथा अजमेर से सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत इसका उदाहरण है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राजस्थान “विकसित राजस्थान-2047” के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर है।

मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और पुनर्जागरण में प्रधानमंत्री के योगदान का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, उज्जैन में महाकाल लोक तथा सोमनाथ से जुड़े विकास कार्यों ने भारतीय संस्कृति और आस्था को नई पहचान दी है।

उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत और सशक्त सुरक्षा नीति के माध्यम से भारत ने विश्व मंच पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान के वीर जवानों ने भी राष्ट्रहित में सदैव अपना सर्वोच्च योगदान दिया है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में भारत विकसित राष्ट्र बनने के अपने संकल्प को अवश्य साकार करेगा।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *