सिलोरा और अरांई में प्रधान पद का मुकाबला रोचक, किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं

सिलोरा और अरांई में प्रधान पद का मुकाबला रोचक, किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं
Spread the love

मदनगंज किशनगढ़। अजमेर जिले की सिलोरा और अरांई पंचायत समितियों में प्रधान पद को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। दोनों पंचायत समितियों में किसी भी एक राजनीतिक दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। ऐसे में प्रधान की कुर्सी हासिल करने के लिए भाजपा, कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के बीच समर्थन जुटाने की कवायद शुरू हो गई है।

सिलोरा में बहुमत से एक सीट दूर भाजपा

सिलोरा पंचायत समिति की 27 सीटों में भाजपा ने 13, RLP ने 8 और कांग्रेस ने 6 सीटें जीती हैं। यहां बहुमत का आंकड़ा 14 है। भाजपा को प्रधान बनाने के लिए केवल एक अतिरिक्त सदस्य के समर्थन की जरूरत है। वहीं RLP को 6 और कांग्रेस को 8 सदस्यों का समर्थन जुटाना होगा। कांग्रेस और RLP के पास संयुक्त रूप से 14 सीटें हैं। ऐसे में दोनों दलों के बीच सहमति बनती है तो प्रधान पद का मुकाबला दिलचस्प हो सकता है।

अरांई में कांग्रेस-RLP बराबरी पर

अरांई पंचायत समिति की 17 सीटों में कांग्रेस और RLP को 6-6 सीटें मिली हैं, जबकि भाजपा के खाते में 5 सीटें आई हैं। यहां बहुमत के लिए 9 सदस्यों का समर्थन जरूरी है। भाजपा को 4 और कांग्रेस तथा RLP को 3-3 अतिरिक्त सदस्यों के समर्थन की आवश्यकता है। कांग्रेस और RLP साथ आते हैं तो उनके पास 12 सदस्यों का समर्थन हो सकता है।

क्रॉस वोटिंग के डर से बदले बाड़ाबंदी के ठिकाने

दोनों पंचायत समितियों में समर्थन जुटाने के साथ ही राजनीतिक दलों ने अपने विजयी सदस्यों की निगरानी भी बढ़ा दी है। क्रॉस वोटिंग की आशंका के चलते चुनाव परिणाम आने के बाद बाड़ाबंदी के ठिकाने बदले गए हैं। सदस्यों के मोबाइल फोन बंद बताए जा रहे हैं और होटलों में बाउंसर तैनात किए गए हैं। यहां तक कि परिजनों को भी सदस्यों के ठहरने की जगह की जानकारी नहीं दी जा रही है।

अब दोनों पंचायत समितियों में प्रधान पद का फैसला राजनीतिक दलों के बीच होने वाले समर्थन और अंतिम समय के समीकरणों पर निर्भर करेगा।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *