छावनी परिषद नसीराबाद के मुख्य अधिशासी अधिकारी मो. साकिब आलम ने मंगलवार को वार्ड संख्या 04 क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था, क्षतिग्रस्त सड़कों, नालियों, अतिक्रमण एवं अन्य नागरिक समस्याओं का जायजा लिया।

Spread the love

नसीराबाद: सीईओ का औचक निरीक्षण, सफाई, सड़क व अतिक्रमण पर दिए सख्त निर्देश

छावनी परिषद नसीराबाद के मुख्य अधिशासी अधिकारी मो. साकिब आलम ने मंगलवार को वार्ड संख्या 04 क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था, क्षतिग्रस्त सड़कों, नालियों, अतिक्रमण एवं अन्य नागरिक समस्याओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सीईओ ने क्षेत्र की विभिन्न गलियों, सड़कों, नालियों एवं सार्वजनिक स्थानों का दौरा कर मौके पर व्यवस्थाओं की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने विशेष रूप से साफ-सफाई, नालियों में पानी की निकासी, टूटी सड़कों तथा गंदगी वाले स्थानों पर ध्यान देते हुए संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। नागरिकों ने सफाई व्यवस्था, नालियों की नियमित सफाई, सड़क मरम्मत, अतिक्रमण तथा अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया। इस पर सीईओ ने मौके पर ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
सीईओ ने निर्देशित किया कि क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए तथा नालियों की निकासी व्यवस्था सुचारू रखी जाए। साथ ही क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत करने के निर्देश भी दिए गए।
निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर अतिक्रमण पाए जाने पर उन्हें चिन्हित किया गया। सीईओ ने नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं ही सार्वजनिक मार्गों एवं नालियों से अतिक्रमण हटाएं, ताकि आमजन को आवागमन में परेशानी न हो।
उन्होंने आमजन से स्वच्छता बनाए रखने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने एवं नालियों में कचरा न डालने की अपील की। साथ ही पशुओं को सार्वजनिक स्थानों पर न बांधने के निर्देश भी दिए, जिससे गंदगी एवं यातायात बाधा जैसी समस्याओं से बचा जा सके।
जिन मकानों में सेफ्टी टैंक की व्यवस्था नहीं पाई गई, उन्हें नियमानुसार सेफ्टी टैंक बनवाने के निर्देश दिए गए। सीईओ ने कहा कि यह जनस्वास्थ्य एवं पर्यावरण की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि छावनी परिषद क्षेत्र में स्वच्छता व नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए उन्होंने क्षेत्र को स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने का आह्वान किया।
निरीक्षण के दौरान छावनी परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *